अमेजन के साथ डील की खबरों को Airtel ने किया खारिज

विस्तार
भारती एयरटेल ने उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है जिसमें दावा किया गया था कि अमेरिकन कंपनी अमेजन और भारती एयरटेल के बीच एक बड़ी डील होने वाली है। रिपोर्ट में कहा गया था कि अमेजन, एयरटेल में करीब 15,000 करोड़ रुपये में पांच फीसदी की हिस्सेदारी खरीदेगी। इस रिपोर्ट पर एयरटेल ने कहा है कि अमेजन के साथ उसकी कोई बातचीत नहीं चल रही है।
भारती एयरटेल और अमेजन के बीच डील की खबर को सबसे पहले समाचार एजेंसी रॉयटर ने चार जून को प्रकाशित की थी। इससे पहले भी वोडाफोन आइडिया और गूगल के बीच डील की खबरें सामने आई थीं जिसे कंपनी ने खारिज कर दिया था।
स्टॉक एक्सचेंज को भेजे गए एक नोट में एयरटेल ने कहा, 'हमें कुछ ऐसी मीडिया रिपोर्ट्स मिली हैं जो संबंधित कंपनियों से बिना बातचीत किए प्रकाशित की गई हैं।' अमेजन और एयरटेल के बीच डील की खबरें सामने आने के बाद एयरटेल के शेयर की कीमतों में छह फीसदी का इजाफा देखा गया। अमेजन ने इस रिपोर्ट पर अभी तक कोई बयान नहीं दिया है।
गौरतलब है कि बीते अप्रैल में फेसबुक ने रिलायंस जियो में 43,574 करोड़ रुपये में 9.99 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदी है। इसके बाद केकेआर और अन्य कई विदेशी कंपनियों ने जियो में निवेश किया है। जियो प्लेटफॉर्म्स में यूएई की मुबाडला ने भी 9,093 करोड़ रुपये का निवेश करने का एलान किया है।
- Facebook ने फोटो ट्रांसफर टूल को किया लॉन्च, अब यूजर्स गूगल पर ट्रांसफर कर सकेंगे तस्वीरें
- BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, यह खास प्लान नहीं होगा बंद, सितंबर तक मिलेगा 300GB डाटा
- हैकर्स ने डोनाल्ड ट्रंप और बाइडेन के अभियानों को हैक करने का किया प्रयास: गूगल
- 12 हजार से ज्यादा मोबाइल में चल रहा एक ही IMEI नंबर, चीनी कंपनी पर ठोका मुकदमा