BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, यह खास प्लान नहीं होगा बंद, सितंबर तक मिलेगा 300GB डाटा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 05 Jun 2020 12:03 PM IST
विज्ञापन
bsnl extended rs 499 broadband plan offer 300 gb data till 9 September know about it
BSNL - फोटो : amar ujala

    सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल (BSNL) ने अपने उपभोक्ताओं को लॉकडाउन के दौरान फायदा पहुंचाने के लिए 499 रुपये वाले 300GB Plan CS337 ब्रॉडबैंड प्लान की उपलब्धता को 9 सितंबर 2020 तक बढ़ा दिया है। आपको बता दें कि इस प्लान की समय सीमा 10 जून को समाप्त होने वाली थी, लेकिन इसकी लोकप्रियता को देखते हुए कंपनी ने इसकी अवधि को बढ़ाने का फैसला लिया है।

    BSNL
    BSNL - फोटो : amar ujala

    300GB Plan CS337 ब्रॉडबैंड प्लान

    कंपनी ने 499 रुपये वाले प्लान का नाम 300GB Plan CS337 रखा है। उपभोक्ताओं को इस प्लान में 40 एमबीपीएस की स्पीड से 300 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। फिलहाल, यह प्लान सिक्किम, कोलकाता और पश्चिम बंगाल के टेलीकॉम सर्किल में उपलब्ध है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस ब्रॉडबैंड प्लान को जल्द देश के अन्य सर्किल में पेश करेगी।

    BSNL 4G
    BSNL 4G - फोटो : amar ujala

    499 रुपये वाला स्टैंडर्ड प्लान

    बीएसएनएल का 499 रुपये वाला स्टैंडर्ड प्लान देश के कई टेलीकॉम सर्किल में उपलब्ध है। इस प्लान में उपभोक्ताओं को 20 एमबीपीएस की स्पीड से 100 जीबी डाटा मिलता है। लेकिन इस प्लान की उपलब्धता 29 जून को खत्म हो जाएगी।

    नोट: अगली स्लाइड में मिलेगी अन्य प्री-पेड प्लान की जानकारी

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें