अब बेकार नहीं जाएगा बचा हुआ डाटा, ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए Airtel लाई नई सुविधा

amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Wed, 08 Nov 2017 08:46 AM IST
विज्ञापन
Bharti Airtel rollout 'Data Rollover' facility for Home Broadband Customers
Airtel

    भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने पोस्टपेड के बाद अब ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए भी 'डाटा रोलओवर' सुविधा की शुरुआत की है। इसके तहत अगर वैलिडिटी खत्म हो गई है और आपका डाटा बच गया है तो इसका इस्तेमाल अगले महीने किया जा सकेगा। यानी डाटा कैरी फॉरवर्ड करने की सुविधा दी जा रही है।

    पढ़ें: Idea का रिलायंस जियो को करारा जवाब, लॉन्च किया सस्ता प्लान

    विज्ञापन

    देश के ब्रॉडबैंड ग्राहकों को दी जाने वाली यह अपनी तरह की पहली सुविधा है। एयरटेल की इस सुविधा के तहत ग्राहक अधिकतम 1000 GB डाटा का संग्रह कर सकते हैं और MyAirtel ऐप में जाकर देख सकते हैं कि उन्होंने कितना डाटा यूज किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Airtel
    Airtel

    देशभर में एयरटेल के 21 लाख ब्रॉडबैंड यूजर्स हैं। भारती एयरटेल होम्स के सीईओ जॉर्ज मैथन ने इस प्लान को लेकर कहा कि नई सेवा के बाद यूजर्स को बच गए डेटा के बारे में नहीं सोचना होगा। एयरटेल ने इससे पहले अपने पोस्टपेड ग्राहकों को भी यह सुविधा दी है। हालांकि उन्हें अधिकतम 200 जीबी डाटा जमा करने की अनुमति दी गई थी। हालांकि कंपनी का यह प्लान सभी यूजर्स के लिए है या नहीं इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी। यूजर्स को मायएयरटेल ऐप में जाकर चेक करना होगा कि वह इसके योग्य हैं या नहीं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें