Airtel के इस 249 रुपये वाले प्लान में मिलता है 25 जीबी डाटा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 10 Jan 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
Airtel Rs 249 Postpaid Plan With 25GB Data all you need to know about this plan
AIRtel

    दिसंबर में टैरिफ की कीमतें बढ़ने के बाद लोगों को डर था कि पोस्टपेड प्लान की कीमतें भी बढ़ेंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। एयरटेल के पास इस वक्त सिर्फ तीन पोस्टपेड प्लान हैं और इन प्लांस की कीमतें 349 रुपये, 399 रुपये और 199 रुपये हैं, हालांकि 199 रुपये वाला प्लान सिर्फ जम्मू-कश्मीर सर्किल के लिए है। वहीं अब कंपनी ने 249 रुपये का पोस्टपेड प्लान पेश किया है तो आइए जानते हैं इसके बारे में...

    एयरटेल के 249 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान के फायदे

    airtel
    airtel

    सबसे पहले आपको बता दें कि एयरटेल ने कोई नया प्लान पेश नहीं किया है, बल्कि 199 रुपये वाले प्लान की कीमत बढ़ा दी है। 249 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में ग्राहकों को 25 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। साथ ही हर रोज 100 एसएमएस भी मिलेंगे। एयरटेल का यह प्लान फिलहाल सिर्फ जम्मू-कश्मीर सर्किल में ही मौजूद है।

    विज्ञापन

    एयरटेल वाई-फाई कॉलिंग यूजर्स की संख्या 10 लाख के पार

    wifi calling
    wifi calling - फोटो : amar ujala

    महज एक महीने के अंदर एयरटेल के वाई-फाई कॉलिंग यूजर्स की संख्या 10 लाख के पार जा चुकी है। एयरटेल ने अपने एक बयान में कहा कि उसके लाखों ग्राहक वाई-फाई कॉलिंग कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें कॉल ड्रॉप की समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा है। बता दें कि वाई-फाई कॉलिंग एक सुविधा है जिसकी मदद से मोबाइल में नेटवर्क ना होने की स्थिति में वाई-फाई के नेटवर्क से कॉलिंग कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें