Oppo K1 स्मार्टफोन 3,000 रुपये तक हुआ सस्ता, जानें नई कीमत और स्पेसिफिकेशन

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 10 Jan 2020 12:07 PM IST
विज्ञापन
oppo k1 price drop in india know new price and specifications
OPPO K1

    चीन की टेक कंपनी ओप्पो (Oppo) के शानदार स्मार्टफोन के1 (Oppo K1) की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती हुई है। अब लोग इस फोन को 14,000 रुपये से कम की कीमत में खरीद सकेंगे। आपको बता दें कि कंपनी ने इस डिवाइस को एस्ट्रल ब्लू और पियानो ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ पिछले साल फरवरी में लॉन्च किया था। साथ ही यूजर्स को इस फोन में वॉटरड्रॉप नॉच, डुअल रियर कैमरा और 64 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट मिला है। वहीं, इस फोन ने नोकिया और सैमसंग के बजट रेंज के डिवाइसेज को कड़ी टक्कर दी है। तो चलिए जानते हैं ओप्पो के1 की नई कीमत और फीचर्स के बारे में...

    oppo k1
    oppo k1 - फोटो : amar ujala

    Oppo K1 की नई कीमत

    कंपनी ने लॉन्चिंग के समय इस फोन के चार जीबी रैम +64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 16,990 रुपये रखी थी। हालांकि, कुछ महीेनों बाद इस फोन की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती की गई थी, जिसके बाद इसकी कीमत 14,990 रुपये हो गई थी। लेकिन, अब एक बार फिर से इस फोन के प्राइस में 1,000 रुपये की कमी आई है। तो ऐसे में कहा जा सकता है कि यह फोन 3,000 रुपये तक सस्ता हो गया है।

    oppo k1
    oppo k1 - फोटो : amar ujala

    Oppo K1 की स्पेसिफिकेशन

    फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल नैनो सिम सपोर्ट और एंड्रॉयड ओरियो आधारित ColorOS 5.2 दिया गया है। इसके अलावा फोन में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। Oppo K1 में क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 512 GPU है। फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें