इन स्मार्टफोन्स में मिलेगी जियो और एयरटेल वाई-फाई कॉलिंग की सुविधा, पढ़ें पूरी लिस्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 10 Jan 2020 09:58 AM IST
विज्ञापन
these smartphones support jio and airtel voice over wifi calling feature know full list
फोन

    भारतीय टेलीकॉम बाजार में इस वक्त डाटा प्लांस को लेकर प्रतिस्पर्धा बहुत बढ़ गई है। साथ ही एयरटेल, जियो और वोडाफोन-आइडिया जैसी कंपनियां ज्यादा-से-ज्यादा उपभोक्ताओं को अपने साथ जोड़ने के लिए लगतार नई-नई सेवाएं लॉन्च कर रही हैं। पिछले महीने यानी दिसंबर में तीनों टेलीकॉम कंपनियों ने ग्राहकों को झटका देते हुए टैरिफ प्लान महंगे किए थे। हालांकि, इसके बाद एयरटेल ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए अनलिमिटेड और वाई-फाई कॉलिंग की सुविधा दी थी। तो दूसरी तरफ रिलायंस जियो ने भी कुछ दिनों पहले वॉइस-ओवर वाई-फाई कॉलिंग देश के सभी सर्कल्स मेें शुरू की थी। आज हम आपको उन मोबाइल के बारे में बताएंगे, जिनमें वॉइस-ओवर कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। तो आइए जानते हैं इन स्मार्टफोन के बारे में...

    iphone 11
    iphone 11 - फोटो : amar ujala

    इन स्मार्टफोन में मिलेगी वॉइस-ओवर वाई-फाई कॉलिंग की सुविधा

    आईफोन 11, आईफोन 11 प्रो, आईफोन 11 प्रो मैक्स, आईफोन एक्स आर, आईफोन एक्स मैक्स, आईफोन 6 एस, आईफोन 6 एस प्लस, आईफोन 7, आईफोन 7 प्लस, आईफोन एस ई, आईफोन 8, आईफोन 8 प्लस, आईफोन एक्स, आईफोन एक्स एस, सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 प्लस, सैमसंग गैलेक्सी नोट 10, सैमसंग गैलेक्सी नोट 9, सैमसंग गैलेक्सी एस10, सैमसंग गैलेक्सी एस10 प्लस, सैमसंग गैलेक्सी एस10 ई, शाओमी रेडमी के20, शाओमी रेडमी के20 प्रो, सैमसंग गैलेक्सी एम30, सैमसंग गैलेक्सी एम20, सैमसंग गैलेक्सी जे6, सैमसंग ऑन 6, सैमसंग ए10 एस, सैमसंग गैलेक्सी ए30 एस, सैमसंग गैलेक्सी ए50 एस, शाओमी पोको एफ1।

    reliance jio
    reliance jio - फोटो : amar ujala

    रिलायंस जियो की वाई-फाई कॉलिंग

    यूजर्स जियो वाई-फाई कॉलिंग किसी भी वाई-फाई नेटवर्क से कर पाएंगे। इस सेवा को लेकर जियो ने कहा है कि यूजर्स कॉल के दौरान VoLTE और वाई-फाई में से किसी भी एक सेवा को चुन सकते हैं। कंपनी की इस सर्विस से यूजर्स को बहुत फायदा होगा और इससे उनका अनुभव भी बेहतर हो जाएगा। आपको बता दें कि जियो की यह सर्विस 150 से ज्यादा फोन में सपोर्ट करती है। यूजर्स इस सेवा को सेटिंग कर आसानी से एक्टिवेट कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें