Nokia 3.1 Plus की कीमत में हुई 1,500 रुपये की कटौती

HMD ग्लोबल ने भारत में नोकिया के स्मार्टफोन नोकिया 3.1 प्लस की कीमत में कटौती की है। नोकिया 3.1 प्लस को अब 1,500 रुपये की कटौती के साथ 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में नोकिया 3.1 प्लस को भारत में 11,499 रुपये में लांच किया गया था। नोकिया 3.1 प्लस नोकिया 3.1 का अपग्रेडेड वर्जन है जिसे पिछले साल मई में लांच किया गया था। नोकिया 3.1 प्लस की खासियतों की बात करें तो इसमें 6 इंच की एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले मिलेगी।
नोकिया 3.1 प्लस की कीमत और स्पेसिफिकेशन
फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड वन और 6 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। डिस्प्ले पर 2.5D ग्लास का प्रयोग किया गया है। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक का हीलियो पी22 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम व 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 400 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
ये भी पढ़ेंः Vodafone लाया नया प्री-पेड प्लान, 69 दिनों की वैधता के साथ मिलेगा 96.6GB डाटा
नोकिया 3.1 प्लस के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक लेंस 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। फोन में 3500 एमएएच की बैटरी है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.1, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। नोकिया 3.1 प्लस की भारत में कीमत 11,499 रुपये है। इस कीमत में आपको 3 जीबी रैम वेरियंट मिलेगा। इस फोन के साथ एयरटेल की ओर से 1 टीबी डाटा मिलेगा।