एयरटेल के ग्राहकों को फ्री में मिलेगा Netflix का सब्सक्रिप्शन, ऐसे उठाएं फायदा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 27 Aug 2018 05:21 PM IST
विज्ञापन
Airtel Offers Three Months Free access of Netflix, Allows Subscription Payments Via Postpaid Bill
airtel netflix

    एयरटेल ने जियो और वोडाफोन पर हमला करते हुए अपने ग्राहकों को शानदार तोहफा दिया है। एयरटेल ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों को एयरटेल टीवी, माय एयरटेल एप्स के साथ-साथ नेटफ्लिक्स (Netflix) का सब्सक्रिप्शन 3 महीने के लिए फ्री में दिया है। पोस्टपेड ग्राहकों के अलावा नेटफ्लिक्स का फ्री सब्सक्रिप्शन एयरटेल के ब्रॉडबैंड ग्राहकों को भी मिलेगा।

    हालांकि इसके लिए क्या शर्तें हैं इसके बारे में कंपनी ने कुछ नहीं कहा है। इस ऑफर के तहत एयरटेल के पोस्टपेड ग्राहक 3 महीने तक फ्री में एयरटेल टीवी और माय एयरटेल एप के जरिए नेटफ्लिक्स का इस्तेमाल कर सकेंगे। वहीं अगर आप पहले से ही नेटफ्लिक्स इस्तेमाल कर रहे हैं और साथ ही एयरटेल के पोस्टपेड ग्राहक हैं तो आपको साइनअप करने की जरूरत नहीं है लेकिन नए ग्राहकों को साइनअप करना होगा। इसके बाद वे तीन महीने नेटफ्लिक्स फ्री में इस्तेमाल कर सकेंगे।

    विज्ञापन

    एयरटेल इंडिया के एमडी और सीईओ (भारत और साउथ एशिया) गोपाल मित्तल ने कहा, 'साझेदारी करना एयरटेल के डीएनए में है और आज हमें नेटफ्लिक्स के साथ साझेदारी करके गर्व महसूस हो रहा है। अब हमारे ग्राहकों को हाई-स्पीड डाटा के साथ दुनियाभर के शानदार शो और वीडियो कंटेंट भी मिलेंगे।'

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गौरतलब है कि एयरटेल ने हाल ही में ग्राहकों के लिए फॉरेन पास नाम से इंटरनेशनल पैक पेश किया है जिसकी शुरुआती कीमत 196 रुपये है। एयरटेल का यह प्लान 20 देशों में वैध है। प्रीपेड के अलावा एयरटेल ने पोस्टपेड इंटरनेश रोमिंग प्लान भी पेश किया है जिसमें 10 दिन और 30 दिन की वैधता वाले प्लान शामिल हैं।

    इन दोनों प्लान में अनलिमिटेड इनकमिंग कॉलिंग, मैसेज, डाटा और आउटगोइंग कॉल्स के लिए कुछ मिनट मिलेंगे। सबसे पहले प्रीपेड प्लान इंटरनेशन प्लान की बात करें तो 196 रुपये वाले प्लान में 20 मिनट, 296 रुपये वाले प्लान में 40 मिनट और 446 रुपये वाले प्लान में 75 मिनट की वॉयस कॉलिंग मिलती है। 196 रुपये वाले प्लान की वैधता 7 दिन, 296 रुपये वाले प्लान की 30 दिन और 446 रुपये

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें