PVR ने सैमसंग के साथ की पार्टनरशिप, अब एलईडी स्क्रीन पर देखिए फिल्म, प्रोजेक्टर की छुट्टी

सैमसंग और फिल्म एग्जीबिशन कम्पनी पीवीआर ने थियेटर में फिल्म देखने का पूरा अंदाज ही बदल दिया है। सैमसंग और PVR ने साझेदारी के साथ ओनिक्स (Onyx) एलईडी स्क्रीन पेश किया है। अब आपको सिनेमा हॉल परदा नहीं बल्कि एलईडी स्क्रीन पर फिल्म देखने को मिलेगी और इसी के साथ 120 साल पुराना प्रोजेक्टर इतिहास बन जाएगा।
एलईडी स्क्रीन पर आपको वास्तिव रंग नजर आएंगे। साथ ही फिल्म की पिक्चर क्वालिटी भी शानदार होगी। Onyx सिनेमा की शुरुआत दिल्ली के बसंतकुंज स्थित पीवीआर आइकन से हो रही है और आगे चलकर इसे धीरे-धीरे सभी पीवीआर सिनेमा में शुरू किया जाएगा। इसकी शुरुआत के साथ ही प्रोजेक्टर की छुट्टी हो जाएगी।

Onyx एलईडी स्क्रीन की लांचिंग के दौरान बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर भी मौजूद है। बता दें कि भारत में एलईडी स्क्रीन पर रिलीज होने वाली भारत की पहली फिल्म स्त्री होगी। यह फिल्म 31 अगस्त को रिलीज हो रही है।
Onyx स्क्रीन का खासियतों की बात करें इसमें कॉन्ट्रास्ट रेशियो और ब्राइटनेस का स्तर बेहतरीन मिलेगा। इसका ब्राइटनेस स्तर प्रोजेक्टर के परदे के मुकाबले 10 गुना ज्यादा होगा। ओनिक्स एलईडी स्क्रीन 5, 10 और 14 मीटर की चौड़ाई में भारत में उपलब्ध है।