Covid 19: Airtel का बड़ा एलान, ग्राहकों को फ्री में मिल रहा 49 रुपये का रिचार्ज
49 रुपये वाले मुफ्त रिचार्ज के साथ ग्राहकों को 38.52 रुपये का टॉकटाइम और 100MB डाटा मिलेगा। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।

विस्तार
कोरोना महामारी के बीच Airtel इंडिया ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए 49 रुपये का रिचार्ज मुफ्त में देने का एलान किया है। कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि प्री-पेड ग्राहकों को 49 रुपये का रिचार्ज मुफ्त में मिलेगा। 49 रुपये का फ्री रिचार्ज देने के अलावा कंपनी ने यह 79 रुपये वाले प्लान के साथ डबल ऑफर का भी एलान किया है।
Airtel के इस एलान का फायदा कम आय वाले करीब 5.5 करोड़ ग्राहकों को मिलेगा। दोनों प्लान के फायदे इसी सप्ताह से लोगों को मिलने लगेंगे। Airtel के पास कुछ स्मार्ट रिचार्ज प्लान हैं जिनकी कीमतें क्रमशः 45 रुपये, 49 रुपये और 79 रुपये हैं। इन सभी प्लान के साथ कुछ वैधता और टॉकटाइम मिलता है।
49 रुपये वाले मुफ्त रिचार्ज के साथ ग्राहकों को 38.52 रुपये का टॉकटाइम और 100MB डाटा मिलेगा। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। 100MB डाटा खत्म होने के बाद 0.50 पैसे प्रति MB का शुल्क लगेगा। कंपनी ने यह तोहफा अपने ग्रामीण यूजर्स को दिया है।
वहीं 79 रुपये वाले स्मार्ट रिचार्ज की बात करें तो यह ग्राहकों को मुफ्त में नहीं मिलेगा, लेकिन यदि आप यह रिचार्ज कराते हैं तो आपको 256 रुपये का टॉकटाइम मिलेगा, जबकि वास्तव में इसके साथ 128 रुपये का टॉकटाइम मिलता है।
इस प्लान के तहत 200MB डाटा भी मिलता है, लेकिन नए ऑफर के तहत 400MB डाटा मिलेगा। इसकी वैधता 28 दिनों की है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर इस प्लान को डबल बेनिफिट के साथ लिस्ट कर दिया गया है।
बता दें कि इससे पहले जियो ने भी अपने उन जियोफोन ग्राहकों को 300 मिनट मुफ्त आउटगोइंग कॉलिंग की सुविधा देगी, जो ग्राहक लॉकडाउन या अन्य वजहों से रिचार्ज नहीं करा पा रहे हैं। बिना रिचार्ज किए जियोफोन ग्राहक अब 10 मिनट रोजाना अपने मोबाइल पर बात कर पाएंगे। 10 मिनट रोजाना के हिसाब से कंपनी प्रतिमाह 300 मिनट मुफ्त आउटगोइंग कॉलिंग की सुविधा देगी।
- Covid 19: ग्राहकों को फायदा, इन चार बड़ी मोबाइल कंपनियों ने बढ़ाई वारंटी की अवधि
- PUBG Mobile: Battleground India का प्री-रजिस्ट्रेशन हुआ शुरू, यहां जानें सबकुछ
- Covid 19 Vaccine: वैक्सीन के नाम पर खूब हो रहे फ्रॉड, ऐसे मैसेज और कॉल से रहें दूर
- VingaJoy BT-5800 वायरलेस हेडफोन भारत में हुआ लॉन्च, 40 घंटे तक चलेगी बैटरी