VingaJoy BT-5800 वायरलेस हेडफोन भारत में हुआ लॉन्च, 40 घंटे तक चलेगी बैटरी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 17 May 2021 03:35 PM IST
सार

VingaJoy BT-5800 में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v5.0 दिया गया है। इसके अलावा इसमें कॉलिंग के लिए माइक्रोफोन और हैंड्सफ्री है।

विज्ञापन
VingaJoy Heavy Bass Wireless Headphones Launched in India Priced at Rs 2999
VingaJoy BT-5800 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    घरेलू इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड VingaJoy ने भारतीय बाजार में अपना एक नया वायरलेस हेडफोन VingaJoy BT-5800 पेश किया है जिसे लेकर हेवी बास का दावा किया गया है। VingaJoy BT-5800 की कीमत 2,999 रुपये है और इसकी बैटरी को लेकर 40 घंटे के प्लेबैक का दावा किया गया है। VingaJoy BT-5800 में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v5.0 दिया गया है। इसके अलावा इसमें कॉलिंग के लिए माइक्रोफोन और हैंड्सफ्री है।

    VingaJoy BT-5800 में मल्टिपल पेयरिंग मोड हैं जिनमें वायरलेस/TF/SD कार्ड/AUX शामिल हैं। VingaJoy BT-5800 को लेकर दावा है कि यह 360 डिग्री साउंड देता है। इसके अलावा यह काफी हल्का है और इसकी डिजाइन फोल्डेबल है। VingaJoy BT-5800 की बिक्री क्लासिक गोल्डेन, ग्रीन और ब्लैक कलर में हो रहा है। कंपनी ने इसमें इस्तेमाल किए गए ड्राइवर की साइज के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

    विज्ञापन

    इसकी लॉन्चिंग पर VingaJoy के सह-संस्थापक ललित अरोड़ा ने कहा, ‘VingaJoy अब बाजार में श्रेष्ठ ऑडियो पेरिफेरल्स के विकास में तेजी से उभरी है। हम हमेशा साउंड को लेकर उत्साहित रहे हैं और आगे भी नई तकनीक की तलाश कर बेहतर म्यूजिक का अनुभव प्रदान करना चाहेंगे। हमने स्मार्ट साउंड विकसित किया है और यह एक ऐसा ऑडियो डिवाइस है जो हमारे ग्राहकों को हर तरह के परिवेश में वॉयस, ऑडियो और शानदार म्यूजिक एक्सपीरियंस प्रदान करता है। इसमें नॉइस कैंसिलेशन फीचर दिया गया है जो म्यूजिक के दौरान बाहरी शोर से आपको दूर रखेगा।’

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें