दिल्ली-एनसीआर में एयरटेल के नेटवर्क में दिक्कत, ग्राहकों को नहीं मिल रही 4G की स्पीड

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 19 Mar 2021 04:30 PM IST
airtel network down in Delhi NCR users are in trouble getting 2g speed
Airtel Down - फोटो : amarujala

    पिछले चार महीनों से एयरटेल को खूब नए ग्राहक मिल रहे हैं । आए दिन लोग एयरटेल की सेवा को लेकर शिकायत कर रहे हैं। ट्विटर पर #AirtelDown ट्रेंडिंग में है लेकिन कंपनी के कानों में जूं तक नहीं रेंग रहे हैं। एयरटेल की इस कमजोर सेवा से सबसे ज्यादा दिल्ली-एनसीआर के यूजर्स प्रभावित हुए हैं। कई 4जी यूजर्स को 2जी की स्पीड मिल रही है तो कई लोग कॉल ड्रॉप की समस्या से परेशान हैं।

    दिल्ली-एनसीआर में एयरटेल के नेटवर्क में दिक्कत, ग्राहकों को नहीं मिल रही 4G की स्पीड

    अमर उजाला के कुछ पाठकों ने बताया कि आए दिन उनके एयरटेल नंबर पर दिक्कतें आती रहती हैं लेकिन कंपनी आश्वासन के अलावा कुछ नहीं देती है। कस्टमर केयर को फोन करने पर जवाब मिलता है कि सिम कार्ड बदल लीजिए या फिर 4जी सिम कार्ड इस्तेमाल कीजिए, जबकि यूजर्स का कहना है कि वह पहले से ही 4जी इस्तेमाल कर रहा है। कंपनी के सेवा से परेशान यूजर्स दूसरी कंपनी में नंबर पोर्ट करने की धमकी भी दे रहे हैं।

    दिल्ली-एनसीआर के नोएडा, द्वारिका के अलावा हरियाणा और अंबाला के यूजर्स भी काफी परेशान हैं। डाउनडिटेक्टर पर भी देश के कई इलाकों से लोगों ने एयरटेल के डाउन होने की पुष्टि की है। सबसे ज्यादा शिकायत, पुणे, मुंबई, हैदराबाद, बंगलूरू, नई दिल्ली, दिल्ली, चेन्नई, अहमदाबाद, चंडीगढ़ और नोएडा से है। बता दें कि पिछले सप्ताह ही अंबाला में एयरटेल के स्विचिंग सेंटर में आग लगी थी जिसके बाद हरियाणा के कई हिस्सों में सेवा ठप हुई थी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें