Micromax IN 1 स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, 5000mAh की बैटरी के साथ है 48MP का कैमरा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 19 Mar 2021 12:27 PM IST
विज्ञापन
Micromax IN 1 launched in India price specificationa camera and more
Micromax IN 1 - फोटो : amarujala

    घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स (Micromax) ने अपने नए स्मार्टफोन Micromax IN 1 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। Micromax IN 1 कंपनी की इन सीरीज का नया मेंबर है और इसे भी स्टॉक एंड्रॉयड के साथ लॉन्च किया गया है। Micromax IN 1 में 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है जो कि 18W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और खास बात यह है कि यह फास्ट चार्जर आपको फोन के साथ बॉक्स में ही मिलेगा। Micromax IN 1 का मुकाबला पोको एम3 और रेडमी 9 प्राइम जैसे स्मार्टफोन से है। यह फोन पर्पल और ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा।

    Micromax IN 1
    Micromax IN 1 - फोटो : amarujala

    Micromax IN 1 स्पेसिफिकेशन

    स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें आपको स्टॉक एंड्रॉयड मिलेगा जो कि एंड्रॉयड 10 है। फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस नॉच डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2400*1080 पिक्सल है। फोन के साथ वाइडवाइन एल-1 का भी सपोर्ट मिल रहा है यानी आप नेटफिलिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो के एचडी वीडियो आराम से देख सकेंगे। फोन में किसी तरह का ब्लॉवेयर यानी फालतू के एप प्री-इंस्टॉल नहीं मिलेंगे। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर दिया गया है जो कि एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है और इसकी क्लॉक स्पीड 2.0Ghz है। फोन में 4जीबी/6 जीबी रैम और 64जीबी/128 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन के साथ अगले दो साल तक अपडेट मिलेगा।

    Micromax IN 1
    Micromax IN 1 - फोटो : amarujala

    Micromax IN 1 का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो माइक्रोमैक्स के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन लेंस 48 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/1.79 है। वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्स का मैक्रो है। सेल्फी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ एचडीआर, नाइट मोड और प्रो जैसे कई मोड्स मिलते हैं। कैमरे के साथ इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन मिलता है। फ्रंट कैमरे के साथ भी नाइट मोड मिलता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें