Micromax IN 1 Quick Review: 10000 रुपये की रेंज का एक मजबूत प्लेयर

प्रदीप पाण्डेय
Fri, 19 Mar 2021 03:00 PM IST
सार

Micromax IN 1 को स्टॉक एंड्रॉयड के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा इसमें 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है जो कि 18W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

विज्ञापन
Micromax In 1 Smartphone Review camera sample price in India and more
Micromax IN 1 Quick Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    माइक्रोमैक्स (Micromax) ने रेडमी, रियलमी, सैमसंग और पोको जैसी कंपनियों के टक्कर में अपने नए स्मार्टफोन Micromax IN 1 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। Micromax IN 1 को स्टॉक एंड्रॉयड के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा इसमें 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है जो कि 18W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 10,499 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 11,999 रुपये है। यदि आप पहले दिन 26 मार्च को फोन को फ्लिपकार्ट से खरीदते हैं तो आपको 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 9,999 रुपये में, वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 11,499 रुपये में मिलेगा। फोन के साथ कंपनी ने दो साल तक अपडेट देने का वादा किया है। आइए क्विक रिव्यू में जानते हैं कितना स्ट्रॉन्ग है माइक्रोमैक्स का यह नया स्मार्टफोन?

    Micromax IN 1 Quick Review: 10000 रुपये की रेंज का एक मजबूत प्लेयर

    Micromax IN 1 Quick Review: डिजाइन

    Micromax IN 1 Quick Review
    Micromax IN 1 Quick Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    डिजाइन की बात करें तो Micromax IN 1 की डिजाइन अपने बजट में बढ़िया है। फोन के बैक पैनल पर एक्स पैटर्न है और इसे ब्लू और पर्पल कलर में खरीदा जा सकता है। गूगल असिस्टेंट के लिए लेफ्ट में एक बटन है, जबकि पावर और वॉल्यूम बटन को राइट में जगह मिली है। नीचे की ओर टाईप-सी पोर्ट, 3.5एमएम का हेडफोन जैक और स्पीकर ग्रिल है। सिम कार्ड स्लॉट लेफ्ट में ऊपर की है। बैक पैनल पर दिए गए टेक्स्चर की वजह से उंगलियों के निशान नहीं आते हैं और ग्रिपिंग भी अच्छी बनती है। ऐसे में फोन के हाथ से फिसलने की संभावना कम है। फोन भारी भी नहीं है और एक हाथ से आराम से इस्तेमाल किया जा सकता है। तो कुल मिलाकर डिजाइन से हमें कोई शिकायत नहीं है।

    विज्ञापन
    Micromax IN 1 Quick Review: 10000 रुपये की रेंज का एक मजबूत प्लेयर

    Micromax IN 1 Quick Review: डिस्प्ले

    फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस नॉच डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2400*1080 पिक्सल है। फोन के साथ वाइडवाइन एल-1 का भी सपोर्ट मिल रहा है यानी आप नेटफिलिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो के एचडी वीडियो आराम से देख सकेंगे। डिस्प्ले की स्टाइल नॉच वाली है। डिस्प्ले के सबसे ऊपर एक छोटा-सा पंचहोल मिलता है। फोन की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है। डिस्प्ले का कलर और टच दोनों अच्छे हैं। डिस्प्ले कर्व्ड है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Micromax IN 1 Quick Review: 10000 रुपये की रेंज का एक मजबूत प्लेयर

    Micromax IN 1 Quick Review: कैमरा

    Micromax IN 1 Quick Review
    Micromax IN 1 Quick Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    कैमरे की बात करें तो माइक्रोमैक्स के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन लेंस 48 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/1.79 है। वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्स का मैक्रो है।

    Micromax IN 1 Quick Review: 10000 रुपये की रेंज का एक मजबूत प्लेयर

    सेल्फी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ एचडीआर, नाइट मोड और प्रो जैसे कई मोड्स मिलते हैं। रियर कैमरे के साथ वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए फुल एचडी, एचडी, वीजीए और CIF मोड मिलते हैं।

    Micromax IN 1 Quick Review: 10000 रुपये की रेंज का एक मजबूत प्लेयर

    अलग से एचडीआर मोड दिया गया है। इसके अलावा इंटेलिजेंट स्कैन, स्लो मोशन, जिफ, ब्यूटी जैसे कई अन्य मोड्स भी हैं। क्विक रिव्यू के लिए हमनें Micromax IN 1 से कुछ तस्वीरें क्लिक की हैं जिन्हें आप देख सकते हैं। Micromax IN 1 के कैमरे की तस्वीरें संतोषजनक हैं। नाइट मोड फ्रंट कैमरे के साथ भी है। कैमरे के साथ 4एक्स जूम मिलता है, हालांकि वाइड एंगल नहीं है। कैमरे के साथ एआई का भी सपोर्ट है। फ्रंट कैमरे भले ही 8 मेगापिक्सल का है लेकिन तस्वीरों में डीटेल अच्छी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें