Airtel ने लांच किया नया प्लान, 300 रुपये से भी कम में अनलिमिटेड मजा

एयरटेल ने टेलीकॉम बाजार में एक नया प्री-पेड प्लान पेश किया है जो देशभर के सभी सर्किल के ग्राहकों के लिए है। एयरटेल के इस प्लान की कीमत 289 रुपये है और इस प्लान में डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और मैसेज के फायदे मिलेंगे। एयरटेल के इस प्लान की वैधता 48 दिनों की है। एयरटेल के इस प्लान की सीधी टक्कर आइडिया के हालिया लांच हुए 295 रुपये वाले प्लान से होगी।
एयरटेल के 289 रुपये वाले प्लान की खासियतें
एयरटेल के इस प्री-पेड प्लान में अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी कॉलिंग मिलेगी। साथ ही रोमिंग में भी आउटगोइंग फ्री होगा। इसके अलावा इस प्लान में रोज 1 जीबी 2G/3G/4G डाटा और रोज 100 SMS मिलेंगे। इस प्लान की खास बात यह है कि इसमें कॉलिंग की कोई सीमा नहीं है और साथ ही 2जी-3जी ग्राहक भी यह प्लान ले सकेंगे।
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह ही एयरटेल ने तीन नए प्री-पेड प्लान बाजार में पेश किए हैं। एयरटेल के इन तीनों प्लान की कीमत क्रमशः 35 रुपये, 65 रुपये और 95 रुपये है। इन तीनों पैक को शुरुआती दौर पर पंजाब, तमिलनाडु और यूपी वेस्ट में लांच किया जाएगा, उसके बाद इन्हें धीरे-धीरे सभी सर्किल के लिए लांच किया जाएगा।
35 रुपये वाला प्लान
इस प्लान में आपक 26.66 रुपये का टॉकटाइम मिलता है। साथ ही 1 पैसा प्रति सेकेंड की दर से लोकल, एसटीडी और लैंडलाइन कॉलिंग मिलती है। इस पैक में 100 एमबी डाटा भी मिलता है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।
65 रुपये वाला प्लान
इस प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ 65 रुपये का टॉकटाइम, 1 पैसा प्रति सकेंड की दर से लोकल, एसटीडी और लैंडलाइन कॉलिंग तथा 200 एमबी डाटा मिलता है। इसके अलावा 95 रुपये वाले प्लान में फुल टॉकटाइम मिलता है। 28 दिनों की वैधता, 500 एमबी डाटा और 1 पैसे की दर से लोकल, एसटीडी और लैंडलाइन कॉलिंग मिलती है।