किराये पर घर लेने के लिए परेशान ना हों, ये 4 मोबाइल ऐप आपको दिलाएंगे घर

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 12 Sep 2018 04:12 PM IST
विज्ञापन
Want to rent a Home download these mobile apps
Rent a home via mobile app

    अगर किराये पर घर लेना चाहते हैं, तो 'स्मार्ट' तरीके से उसकी पड़ताल करें। प्ले स्टोर पर कई ऐसे ऐप हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से अच्छा घर तलाश कर सकते हैं।

    NESTAWAY :

    यह ऐप फुल फर्निश्ड घर रेंट पर मुहैया करवाता है। अपनी मनपसंद लोकेशन पर जरूरी प्राथमिकताओं के साथ प्रॉपर्टी शॉर्टलिस्ट करने के बाद आपको विजिट करने का विकल्प भी मिलता है। रेंटल एग्रीमेंट के लिए भी एप से ही एप्लाई कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    99ACRES :

    यह लोकप्रिय प्रॉपर्टी पोर्टल 99एकर्स.कॉम का ऐप है। यहां यूजर ब्रोकर के कमिशन के बगैर अपनी पसंद का घर खरीद सकते हैं। तस्वीरों, वीडियोज और मैप के जरिए भी आप घर देख सकते हैं। इसमें बड़ी मात्रा में प्रॉपर्टीज दर्ज होने से यूजर को विकल्प के मामले में कोई दिक्कत नहीं आती। आप मकान मालिक से सीधे बात कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    FLATCHAT :

    यह ऐप दिल्ली, बंगलुरु, मुंबई, पुणे, हैदराबाद और चेन्नई जैसे शहरों में सक्रिय है। यहां साइन-अप कर आप रेंट के साथ-साथ फ्लैटमेट भी चुन पाएंगे। बजट और लोकेशन के लिहाज से यह आपको ढेरों विकल्प बताता है। इसमें आप प्राथमिकताओं के हिसाब से अपना घर चुन सकते हैं।

    MAGICBRICKS :

    इस ऐप में जीपीएस सुविधा है, जिसके जरिए आप लोकेशन के हिसाब से घर का चुनाव कर सकते हैं। इसका आसान इंटरफेस यूजर को सीधे मकान मालिक से जोड़ने में मददगार है। यहां बेहतर प्रॉपर्टी के लिए आप अलर्ट भी सेट कर सकते हैं, जिससे समय पर आपको मन मर्जी का घर मिल सके।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें