एयरटेल ने नोकिया की मदद से पेश किया क्लाउड-आधारित VoLTE नेटवर्क

प्रदीप पाण्डेय
पीटीआई, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 06 Jul 2020 06:19 PM IST
विज्ञापन
Airtel Launches cloud-based VoLTE network in India with help of Nokia software products
nokia airtel - फोटो : amar ujala

    नोकिया ने सोमवार को कहा कि उसके सॉफ्टवेयर उत्पाद भारत में भारती एयरटेल की वॉयस ओवर एलटीई (वीओएलटीई) नेटवर्क को सक्षम बना रहे हैं। एयरटेल अपनी ‘क्लाउडिफिकेशन रणनीति’ के तहत नोकिया के क्लाउडबैंड इंफ्रास्ट्रक्चर सॉफ्टवेयर को लागू करेगी।

    नोकिया ने एक बयान में बताया कि यह नेटवर्क 11 करोड़ से अधिक ग्राहकों को सुचारू रूप से सेवाएं मुहैया करा सकता है और ये भारत में सबसे बड़ा और दुनिया में नोकिया द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा क्लाउड आधारित वोओएलटीई नेटवर्क है।

    विज्ञापन

    बयान में कहा गया है कि एयरटेल ने नोकिया के साफ्टवेयर के आधार पर भारत का सबसे बड़ा खुला क्लाउड आधारित वीओएलटीई नेटवर्क तैयार किया है, जिससे एयरटेल अपने ग्राहकों को अधिक तेज और अधिक भरोसेमंद, तथा किफायती कॉल सेवाएं मुहैया करा सकता है। बयान के मुताबिक यह समाधान भारत के सभी 22 दूरसंचार सेवा क्षेत्रों में उपलब्ध होगा और पारंपरिक 2जी या 3जी सर्किट की तुलना में बहुत कम बिजली और जगह लेता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें