Samsung की कॉन्टेक्टलेस कस्टमर सर्विस भारत में लॉन्च, Whatsapp पर मिलेगा हर सवाल का जवाब
सार
विज्ञापन

विस्तार
इलेक्ट्रॉनिक्स और स्मार्टफोन ब्रांड, सैमसंग ने ग्राहकों के लिए घर बैठे अपने कस्टमर सर्विस देने के लिए व्हाट्सएप आधारित कॉन्टेक्टलेस ग्राहक सहायता की शुरूआत की है। सैमसंग के ग्राहक इस सर्विस के तहत घरों से बाहर निकले बिना ही अपनी समस्याओं का समाधान कर सकेंगे। कस्टमर सर्विस रजिस्टर कराने के लिए सैमसंग के व्हाट्सएप सपोर्ट नंबर 1800-5-SAMSUNG (1800-5-7267864) पर एक संदेश भेज सकते हैं।
व्हाट्सएप पर ग्राहक किसी भी सैमसंग उत्पाद के लिए तकनीकी सहायता प्राप्त कर सकते हैं, सर्विस सेंटर के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, रिपेयर का स्टेटस, नए ऑफर और अभी खरीदे सैमसंग उत्पादों के डेमो और इंस्टॉलेशन के लिए अनुरोध भी कर सकते हैं। यह सेवा सप्ताह के सभी दिनों में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध है।
विज्ञापन
सैमसंग के डिजिटल कस्टमर सर्विस के विकल्प
- रिमोट सपोर्ट:यह सेवा सभी सैमसंग स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी उपयोगकर्ताओं को प्रदान की जाती है। सैमसंग कॉल सेंटर एजेंट किसी उपभोक्ता के स्मार्टफोन या स्मार्ट टीवी पर इंटरनेट के माध्यम से रिमोट तरीके से काम कर सकता है और त्वरित समाधान प्रदान करने के लिए ऑनलाइन ही समस्या का निदान कर सकता है। इस सेवा के माध्यम से हर महीने 70,000 से अधिक समस्याओं को हल किया जाता है।
- लाइव चैट:उपभोक्ता कंपनी की वेबसाइट www.samsung.com/in/support पर तुरंत सैमसंग से संपर्क कर सकते हैं, जहां प्रशिक्षित एजेंट और एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित चैट बॉट बिना किसी इंतजार के 24×7 किसी भी समस्या के लिए तत्काल और सटीक जानकारी प्रदान करते हैं। पिछले कुछ महीनों में, औसतन हर दिन इस सुविधा के माध्यम से नौ हजार से अधिक प्रश्नों को हल किया गया है।
- कॉल सेंटर के माध्यम से तकनीकी सहायता:विशेषज्ञ कॉल सेंटर एजेंट कॉल पर तकनीकी सहायता प्रदान करते हैं। उपभोक्ता स्वयं उन्हें दी गई तकनीकी सलाह का पालन करते हैं और समस्या का समाधान करते हैं।
- सैमसंग वेबसाइट और यूट्यूब पर वrडियो टिप्स:उपभोक्ता सैमसंग वेबसाइट और यूट्यूब पर कई शानदार प्रोडक्ट केयर टिप्स और डू इट योर सेल्फ वीडियो प्राप्त कर सकते हैं। ये वीडियो सामान्य समस्याओं का समाधान प्रदान करते हैं।
- सैमसंग मेंबर्स एप:सैमसंग के नौ मिलियन से अधिक यूजर्स ‘सैमसंग मैंबर्स’ एप का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके जरिए लाइव चैट, सर्विस की रिक्वेस्ट करने, रिपेयरिंग की प्रगति पर नजर रखने, रिमोट सपोर्ट और फोन डायग्नोस्टिक्स की सुविधा प्रदान की जाती है।