Apple ने भी चीन को दिया करारा झटका, मुसीबत में पड़े हजारों चाइनीज एप

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 06 Jul 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
Apple removes 4500 games: Apple stops updates for thousands of games in China App Store says reports, Details here
Apple - फोटो : amarujala

    भारत सरकार ने हाल ही में चीन पर डिजिटल स्ट्राइक करते हुए 59 चाइनीज एप्स पर प्रतिबंध लगा दिया। सरकार ने जिन चाइनीज एप्स पर प्रतिबंध लगाया है, उनमें टिकटॉक, हेलो, कैमस्कैनर जैसे एप्स शामिल हैं। भारत सरकार के बाद अब टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी एपल ने चीन को बड़ा झटका दिया है।

    apple app store china
    apple app store china - फोटो : apple

    एपल ने चीन के हजारों एप के अपडेट को सस्पेंड कर दिया है। एपल ने यह फैसला सरकारी लाइसेंस की कमी के कारण किया है। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक एपल ने जिन एप्स के अपडेट को सस्पेंड किया है उनमें सभी गेमिंग एप्स हैं।

    apple app store china
    apple app store china - फोटो : apple

    बता दें कि इसी साल फरवरी में एपल ने सभी गेम डेवलपर्स को लाइसेंस दिखाने के लिए 30 जून तक का वक्त दिया था, लेकिन डेवलपर्स ने कोई लाइसेंस नहीं दिखाया जिसके बाद एपल ने यह फैसला लिया है। दरअसल एपल स्थानीय नियमों का पालन करने को लेकर सरकारी दबाव का सामना कर रहा है। सरकार के दबाव के बाद ही एपल ने सभी गेम डेवलपर्स से सरकारी लाइसेंस की मांग की थी।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें