Airtel Digital TV और Tata Sky ने लागू किया एनटीओ 2.0, यूजर्स देख सकेंगे 100 से ज्यादा चैनल

विस्तार
भारत की दिग्गज डीटीएच कंपनी एयरटेल डिजिटल टीवी (Airtel Digital TV) और टाटा स्काई (Tata Sky) ने ट्राई की तरफ से जारी एनटीओ 2.0 (NTO 2.0) को लागू किया है। एनटीओ 2.0 के तहत अब दोनों कंपनियों के टीवी यूजर्स 200 फ्री टू एयर चैनल देख पाएंगे। इसके अलावा नए यूजर्स मल्टी टीवी कनेक्शन लेते हैं, तो उन्हें कम कीमत चुकानी पड़ेगी। वहीं, यूजर्स को नई दर के साथ नेटवर्क कैपेसिटी फी यानी एनसीएफ का भुगतान भी करना होगा।
आपको बता दें कि ट्राई ने जनवरी में एनटीओ 2.0 लागू करने का एलान किया था, जिसके बाद सभी केबल प्रदाता कंपनियों ने इसको कोर्ट में चुनौती दी थी। वहीं, ट्राई ने एनटीओ 2.0 को कल यानी 1 मार्च को लागू कर दिया था। इसके तहत मल्टी टीवी यूजर्स को पहले की तुलना में अब 40 फीसदी नेटवर्क कैपेसिटी का भुगतान करना पड़ेगा।
ट्राई का एनटीओ 2.0 पहले पेश हुए एनटीओ 1.0 से बहुत अलग है। नए एनटीओ 2.0 के तहत अब एयरटेल और टाटा स्काई के यूजर्स को 200 फ्री टू एयर चैनल के लिए 153 रुपये का भुगतान करना होगा। यदि यूजर्स 200 से ज्यादा एसडी चैनल का चुनाव करते हैं, तो उन्हें 189 रुपये जीएसटी के साथ चुकाने पड़ेंगे।
- Jio, Airtel और Vodafone-idea के किफायती पैक, कम ही लोग जानते हैं इनके बारे में
- Coronavirus का खौफ, एक और शानदार टेक इवेंट हुआ रद्द
- एयरटेल ने पेश किए खास प्लान, ग्राहकों को इंश्योरेंस के साथ फ्री कॉलिंग और डाटा का फायदा
- Airtel ने पेश किया सबसे खास प्लान, कीमत 179 रुपये, इंश्योरेंस के साथ फ्री कॉल और डाटा