Data leak: क्या सच में लीक हुआ है Airtel के 37 करोड़ ग्राहकों के डाटा, कंपनी ने दिया यह बयान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 05 Jul 2024 05:00 PM IST
सार

अपडेट- एयरटेल ने इस हैक को सिरे से नकार दिया है..

चाइनीज हैकर्स ने Airtel के सर्वर में सेंध लगाई है और करीब 37 करोड़ यूजर्स का डाटा ले लिया है। हैकर्स के हाथ लगे डाटा में Airtel के ग्राहकों के मोबाइल नंबर, आधार नंबर, घर का एड्रेस जैसी कई तरह की जानकारियां शामिल हैं।

विज्ञापन
Airtel data breach report said 375 million users data up for sale on dark web
data leak - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    यदि आप भी Airtel के ग्राहक हैं तो यह खबर आपको डरा सकती है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि Airtel पर साइबर अटैक की खबर है। एयरटेल ने इस साइबर अटैक को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

    अपडेट-

    एयरटेल इंडिया ने इस डाटा लीक दावों का दृढ़ता से खंडन किया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि एयरटेल इंडिया के 375 मिलियन उपयोगकर्ताओं के डाटा को डार्क वेब पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया था। यह निजी स्वार्थों के चलते एयरटेल की प्रतिष्ठा को धूमिल करने के एक निराशाजनक प्रयास है। हमने पूरी तरह से जांच कर ली है और पुष्टि कर सकते हैं कि एयरटेल सिस्टम से कोई डाटा लीक नहीं हुआ है।

    विज्ञापन

    एक सोशल मीडिया यूजर ने एक्स पर पोस्ट करके दावा किया है चाइनीज हैकर्स ने Airtel के सर्वर में सेंध लगाई है और करीब 37 करोड़ यूजर्स का डाटा ले लिया है। हैकर्स के हाथ लगे डाटा में Airtel के ग्राहकों के मोबाइल नंबर, आधार नंबर, घर का एड्रेस जैसी कई तरह की जानकारियां शामिल हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें