Alert: फर्जी है लोन देने वाला यह एप, फोन में गलती से भी ना करें डाउनलोड, सरकार ने दी चेतावनी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 05 Jul 2024 11:58 AM IST
सार

CashExpand-U Finance Assistant नाम के लोन एप से सावधान रहें। इस एप से लोन लेने की गलती ना करें। इस एप में विदेशी कंपनियों के शामिल होने की संभावना है।

Beware The CashExpand U Finance Assistant Loan app is learnt to be associated with hostile foreign entities
FAKE LOAN APP - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    यदि आप इंस्टैंट लोने के लिए गूगल प्ले-स्टोर से किसी भी एप को डाउनलोड कर लेते हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। सरकार ने एक लोन एप को लेकर चेतावनी जारी की है। गृह मंत्रालय के अधीन काम करने वाली साइबर एजेंसी साइबर दोस्त ने एक्स पर पोस्ट करके लोगों को एक एप के प्रति आगाह किया है।

    साइबर दोस्त ने अपनी पोस्ट में कहा है कि CashExpand-U Finance Assistant नाम के लोन एप से सावधान रहें। इस एप से लोन लेने की गलती ना करें। इस एप में विदेशी कंपनियों के शामिल होने की संभावना है। ऐसे में इस एप के जरिए धोखाधड़ी को अंजाम दिया जा सकता है।

    साइबर दोस्त द्वारा यह जानकारी दी जाने के बाद भी CashExpand-U Finance Assistant गूगल प्ले-स्टोर पर मौजूद है। इस एप को अभी तक गूगल ने अपने प्ले-स्टोर से नहीं हटाया है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इसके खिलाफ गूगल एक्शन लेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें