सावधान: फर्जी है लोन देने वाला यह एप, सरकार ने दी चेतावनी, गूगल प्ले-स्टोर जल्द लेगा एक्शन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 04 Jul 2024 04:10 PM IST
सार

गृह मंत्रालय के अधीन काम करने वाली साइबर सिक्योरिटी एजेंसी साइबर दोस्त ने एक्स पर पोस्ट करके कहा है कि ScoreSavvy- Enhance Your Future नाम के एप से सावधान रहें। इस एप का इस्तेमाल ना करें। इस एप के ऑपरेशन में विदेशी कंपनियां भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Beware The ScoreSavvy Enhance Your Future Loan app is learnt to be associated with hostile foreign entitie
hacker - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    देश में फर्जी लोन एप की बाढ़ आ गई है। हर दिन नए-नए लोन एप लॉन्च हो रहे हैं। इन एप के जरिए लोगों को चूना लगाया जा रहा है। सरकार की ओर से इन एप्स को लेकर लगातार चेतावनी भी जारी की जा रही है। अब एक नए एप को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

    साइबर दोस्त ने दी चेतावनी

    गृह मंत्रालय के अधीन काम करने वाली साइबर सिक्योरिटी एजेंसी साइबर दोस्त ने एक्स पर पोस्ट करके कहा है कि ScoreSavvy- Enhance Your Future नाम के एप से सावधान रहें। इस एप का इस्तेमाल ना करें। इस एप के ऑपरेशन में विदेशी कंपनियां भी शामिल हैं। ऐसे में आपके साथ फ्रॉड हो सकता है, हालांकि इस एप को अभी तक गूगल प्ले-स्टोर से नहीं हटाया गया है।

    विज्ञापन

    कुछ दिन पहले भी साइबर दोस्त ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा था कि Hugo Loan एप को फोन में डाउनलोड ना करें। इसके अलावा यदि आपके पास यह एप पहले से है और इससे आप लोन ले रहे हैं तो आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Hugo Loan एप को गूगल प्ले-स्टोर से मिलते जुलते नाम की साइट पर https://www.google-app.cc/ पर लिस्ट किया गया है जो कि एक फर्जी साइट है। गूगल प्ले-स्टोर पर यह एप उपलब्ध नहीं है। इस एप को लेकर पहले भी शिकायतें की गई हैं। यह एप 1,60,000 रुपये तक का इस्टैंट लोन देने का वादा करता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें