Data leak: क्या सच में लीक हुआ है Airtel के 37 करोड़ ग्राहकों के डाटा, कंपनी ने दिया यह बयान
अपडेट- एयरटेल ने इस हैक को सिरे से नकार दिया है..
चाइनीज हैकर्स ने Airtel के सर्वर में सेंध लगाई है और करीब 37 करोड़ यूजर्स का डाटा ले लिया है। हैकर्स के हाथ लगे डाटा में Airtel के ग्राहकों के मोबाइल नंबर, आधार नंबर, घर का एड्रेस जैसी कई तरह की जानकारियां शामिल हैं।

विस्तार
यदि आप भी Airtel के ग्राहक हैं तो यह खबर आपको डरा सकती है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि Airtel पर साइबर अटैक की खबर है। एयरटेल ने इस साइबर अटैक को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
अपडेट-
एयरटेल इंडिया ने इस डाटा लीक दावों का दृढ़ता से खंडन किया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि एयरटेल इंडिया के 375 मिलियन उपयोगकर्ताओं के डाटा को डार्क वेब पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया था। यह निजी स्वार्थों के चलते एयरटेल की प्रतिष्ठा को धूमिल करने के एक निराशाजनक प्रयास है। हमने पूरी तरह से जांच कर ली है और पुष्टि कर सकते हैं कि एयरटेल सिस्टम से कोई डाटा लीक नहीं हुआ है।
एक सोशल मीडिया यूजर ने एक्स पर पोस्ट करके दावा किया है चाइनीज हैकर्स ने Airtel के सर्वर में सेंध लगाई है और करीब 37 करोड़ यूजर्स का डाटा ले लिया है। हैकर्स के हाथ लगे डाटा में Airtel के ग्राहकों के मोबाइल नंबर, आधार नंबर, घर का एड्रेस जैसी कई तरह की जानकारियां शामिल हैं।
- Alert: फर्जी है लोन देने वाला यह एप, फोन में गलती से भी ना करें डाउनलोड, सरकार ने दी चेतावनी
- Tech News: Threads के यूजर्स की संख्या 17 करोड़ के पार छह जुलाई 2023 को हुआ था लॉन्च
- Robot Commits Suicide: काम का दबाव नहीं झेल पाया रोबोट, सीढ़ियों से कूदकर दे दी जान
- सावधान: फर्जी है लोन देने वाला यह एप, सरकार ने दी चेतावनी, गूगल प्ले-स्टोर जल्द लेगा एक्शन