रोजाना 1.5GB डाटा वाले Airtel के सभी प्लान, साथ में 84 दिनों तक की वैधता

हाल ही में हमने रिलायंस जियो के रोज 1.5 जीबी डाटा वाले प्लान के बारे में आपको बताया था। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको Airtel के उन सभी प्री-पेड प्लान के बारे में बताएंगे जिनमें रोजाना 1.5 जीबी डाटा मिलता है। Airtel के पास ऐसे कुल पांच प्री-पेड प्लान हैं जिनमें रोज 1.5 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। आइए जानते हैं इन प्लान के बारे में..

Airtel का 249 रुपये वाला प्लान
इस प्लान में रोज 1.5 जीबी डाटा मिलेगा। कंपनी का यह रोज 1.5 जीबी डाटा वाला पहला और सबसे सस्ता प्लान है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इसमें आपको सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 मैसेज और फ्री हेलोट्यून मिलेगा। इस प्लान के साथ फासटैग पर 150 रुपये का कैशबैक, शॉ एकेडमी में एक साल के लिए फ्री कोर्स और एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

Airtel 279
इस प्लान में भी आपको 28 दिनों तक रोज 1.5 जीबी डाटा मिलेगा, लेकिन इस प्लान का फायदा यह है कि आपको इसमें एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस की ओर से चार लाख रुपये का जीवनबीमा मिल रहा है। इस प्लान में भी सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 मैसेज और फ्री हेलोट्यून मिलेगा। इस प्लान के साथ फासटैग पर 150 रुपये का कैशबैक, शॉ एकेडमी में एक साल के लिए फ्री कोर्स और एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
- Truecaller जैसे एप पर काम कर रहा है गूगल, जल्द हो सकता है लॉन्च
- BSNL के इस प्लान में रोज 40 दिनों तक रोज मिलेगा 3GB डाटा, कीमत 250 रुपये से भी कम
- Twitter Engagements: पॉलिटिक्स में पीएम मोदी टॉप पर, बॉलीवुड में सोनू सूद नंबर-1
- WhatsApp OTP Scam: पांच बातें जो आपके लिए हैं बहुत जरूरी, बच जाएंगे हैक होने से