Airtel ने लगातार दूसरे महीने मारी बाजी, जोडे़ 43 लाख नए ग्राहक, जियो को छोड़ा पीछे

Airtel को पिछले दो महीने से लगातार फायदा हो रहा है। नवंबर 2020 में Airtel ने जियो को पछाड़ते हुए 43 लाख नए ग्राहक जोड़े हैं। इसकी जानकारी टेलीकॉम रेग्युलेटरी ऑथिरिटी ऑफ इंडिया (Trai) की नई रिपोर्ट में इसकी जानकारी मिली है। इससे पहले अक्तूबर में भी Airtel ने जियो को नए ग्राहकों को जोड़ने के मामले में पीछे छोड़ा था। अक्तूबर 2020 में Airtel ने 36.7 लाख नए ग्राहक जोड़े थे, जबकि जियो को 22.2 लाख नए ग्राहक मिले थे।
ट्राई की नई रिपोर्ट के मुताबिक Airtel ने नवंबर 2020 में 43 लाख नए ग्राहक बटोरे हैं, जबकि जियो को महज 19 लाख ही नए ग्राहक मिले हैं। देखा जाए तो जियो की परफॉर्मेंस लगातार गिर रही है। अक्तूबर में जियो को जहां 22.2 लाख नए ग्राहक मिले थे, वहीं नवंबर में महज 19 लाख मिले है। वहीं दूसरी ओर वोडाफोन को काफी नुकसान हुआ है। वोडाफोन आइडिया ने नवंबर में 28 लाख ग्राहक खोए हैं।

नवंबर में मिले 43 लाख नए यूजर्स के साथ Airtel के ग्राहकों की कुल संख्या 33.46 करोड़ हो गई है। साथ ही रिपोर्ट से यह भी पता चला है कि किसी भी अन्य कंपनी के मुकाबले एयरटेल के पास एक्टिव यूजर्स की संख्या अधिक है। कस्टमर मार्केट शेयर की बात करें जियो की हिस्सेदारी 35.34 फीसदी तक और एयरटेल की 28.97 फीसदी तक बढ़ी है, जबकि वोडाफोन को 25.10 फीसदी तक का नुकसान हुआ है।
भारत में जियो 40.82 करोड़ यूजर्स के साथ पहले नंबर पर, एयरटेल 33.46 करोड़ ग्राहकों के साथ दूसरे नंबर और वोडाफोन आइडिया 28.99 करोड़ ग्राहकों के साथ तीसरे नंबर पर है। जियो ने हाल ही में कहा था कि उसके बाद 41.1 करोड़ यूजर बेस है।
बता दें कि एयरटेल ने ही कल ही यानी 28 जनवरी को भारत में 5जी रेडी नेटवर्क की घोषणा की है। Airtel ने हैदराबाद में कमर्शियल तौर पर लाइव 5जी सेवा का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया है। ऐसे में Airtel 5जी का लाइव प्रदर्शन करने वाली देश की पहली टेलीकॉम कंपनी बन गई है। Airtel ने भारत में 5जी नेटवर्क के लिए Ericsson के साथ साझेदारी की है।
एयरटेल ने यह कारनामा अपने मौजूदा लिबरालाइज्ड स्पेक्ट्रम को 1800 मेगाहर्ट्ज बैंड में एनएसए (नॉन स्टैंड अलोन) नेटवर्क तकनीक के माध्यम से किया। अपनी तरह के पहले डायनैमिक स्पेक्ट्रम शेयरिंग का उपयोग करते हुए एयरटेल ने उसी स्पेक्ट्रम ब्लॉक में 5G और 4G को समवर्ती रूप से संचालित किया।
- Anker ने भारत में लॉन्च किया 10W का फास्ट वायरलेस चार्जिंग स्टैंड
- HD+ IPS डिस्प्ले के साथ 1 फरवरी को लॉन्च होगा itel का यह स्मार्टफोन
- Panasonic ने nanoe X टेक्नोलॉजी के साथ भारत में लॉन्च किए AC, कोरोना से लड़ने में है मददगार
- Microsoft के आलीशान ऑफिस की नोएडा में हुई शुरुआत, खूबसूरती में ताजमहल से कम नहीं!