HD+ IPS डिस्प्ले के साथ 1 फरवरी को लॉन्च होगा itel का यह स्मार्टफोन

भारतीय बजट स्मार्टफोन मार्केट में सात करोड़ से अधिक ग्राहकों के साथ राज करने वाली कंपनी itel अगले सप्ताह यानी 1 फरवरी को भारत में अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। itel के इस अपकमिंग फोन के फीचर्स के बारे में तो फिलहाल कोई खास जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन कुछ खासियतों के बारे में जानकारी मिली है।
अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक itel के अपकमिंग फोन में एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले मिलेगी। डिस्प्ले की साइज 5.5 इंच की होगी और स्टाइल कर्व्ड होगी। फोन की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर अमेजन इंडिया से होगी। सामने आई फोन की तस्वीर से पता चलता है कि अपकमिंग फोन itel ए सीरीज का होगा। कहा जा रहा है कि फोन में फेस अनलॉक के अलावा फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। itel के इस फोन को 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जाएगा।
अब जहां तक कीमत की बात है तो फोन की वास्तविक कीमत के बारे में तो फिलहाल कोई जानकारी नहीं है लेकिन itel की स्ट्रेटजी को देखें तो उसके अधिकतर फोन की कीमत 6,000 रुपये के आसपास होती है। ऐसे में इस फोन की कीमत इसी रेंज में हो सकती है।
बता दें कि पिछले सप्ताह ही itel ने अपना नया स्मार्टफोन itel Vision 1 PRO लॉन्च किया है। itel Vision 1 PRO एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है। इसके अलावा itel Vision 1 PRO में 4000एमएएच की बड़ी बैटरी भी दी गई है। itel Vision 1 PRO एक ही रैम और स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। itel Vision 1 PRO की कीमत 6,599 रुपये है।
इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड गो (10) मिलेगा। फोन में क्वॉड कोर प्रोसेसर है जिसके साथ 2 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे आप मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ा सकेंगे। कैमरे की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन लेंस 8 मेगापिक्सल का है और अन्य दो लेंस वीजीए हैं। कैमरे के साथ फ्लैश लाइट भी है। फ्रंट में 5 मेगापिक्ल का सेल्फी कैमरा मिलेगा जिसके साथ फेस अनलॉक का भी सपोर्ट है।
- Panasonic ने nanoe X टेक्नोलॉजी के साथ भारत में लॉन्च किए AC, कोरोना से लड़ने में है मददगार
- Microsoft के आलीशान ऑफिस की नोएडा में हुई शुरुआत, खूबसूरती में ताजमहल से कम नहीं!
- WhatsApp Web के लिए जारी हुआ बायोमेट्रिक सिक्योरिटी लेयर, जानें इसके फायदे
- गूगल प्ले-स्टोर पर TOP Free गेम बना FAU-G, 50 लाख के पाार पहुंचा डाउनलोड