Airtel 5G Plus: आठ शहरों में हुई लॉन्चिंग, मिलेगी 30 गुना तेज स्पीड, ग्राहकों को भेजा जा रहा यह मैसेज

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 06 Oct 2022 07:26 PM IST
सार

Airtel 5G Plus को पहले आठ शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, सिलीगुड़ी, नागपुर और वाराणसी में शुरू किया गया है।

विज्ञापन
Airtel 5G Plus rolls out in 8 cities existing data plans will work on 5G phones
Airtel 5G Plus - फोटो : सोशल मीडिया

    भारती एयरटेल ने आज यानी 6 अक्तूबर से देश में Airtel 5G Plus सेवा शुरू कर दी है। Airtel 5G Plus को पहले आठ शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, सिलीगुड़ी, नागपुर और वाराणसी में शुरू किया गया है। कंपनी ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि 5जी प्लस सेवाओं का लाभ लेने के लिए ग्राहकों को अपनी सिम कार्ड बदलने की जरूरत नहीं होगी क्योंकि मौजूदा एयरटेल 4जी सिम में ही 5जी नेटवर्क का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

    साथ ही कंपनी ने Airtel 5G Plus सर्विस को आज शाम छह बजे से लाइव भी कर दिया है। यानी इन आठ शहरों में Airtel 5G का इस्तेमाल किया जा सकेगा। कंपनी ने दावा किया है कि Airtel 5G Plus में यूजर्स अब 30 गुना तेज स्पीड से इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे।

    भारती एयरटेल के मैनेजिंग डायरेक्टर व सीईओ गोपाल विट्टल
    भारती एयरटेल के मैनेजिंग डायरेक्टर व सीईओ गोपाल विट्टल - फोटो : सोशल मीडिया

    भारती एयरटेल के मैनेजिंग डायरेक्टर व सीईओ गोपाल विट्टल ने Airtel 5G Plus की लॉन्चिंग के दौरान कहा कि हमारी 5जी सर्विस ग्राहकों के पास मौजूद किसी भी 5G हैंडसेट और मौजूदा सिम कार्ड पर काम करेगी। यूजर्स के अनुभव को और बेहतर करने के लिए हमने 5जी सेवा शुरू की है और यह पर्यावरण के लिए भी अनुकूल है।

    ये भी पढ़ें: अपने फोन में ऐसे एक्टिव करें एयरटेल का 5G नेटवर्क, जानें आसान तरीका

    Airtel 5G Plus
    Airtel 5G Plus - फोटो : Airtel

    विट्टल ने कहा, एयरटेल 5जी प्लस आने वाले वर्षों में लोगों के कम्युनिकेशन, रहने, काम करने, जुड़ने और खेलने के तरीके को फिर से परिभाषित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। एयरटेल 5जी प्लस एक ऐसी टेक्नोलॉजी पर चलता है जिसे दुनिया में सबसे डेपलप इकोसिस्टम कहा जाता है। यह सुनिश्चित करेगा कि भारत में सभी 5G स्मार्टफोन एयरटेल नेटवर्क पर बिना किसी दिक्कत के काम करें। यूजर्स एयरटेल 5जी प्लस से हाई-डेफिनिशन वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग, मल्टीपल चैटिंग, फोटोज को तुरंत अपलोड करने जैसे काम सुपरफास्ट स्पीड से कर सकेंगे।

    ये भी पढ़ें: सावधान: स्मार्ट TV में ब्लास्ट से युवक की मौत, इन पांच बातों का रखें विशेष ध्यान

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें