Airtel का नया प्रीपेड प्लान हुआ रोल आउट, यूजर्स को रोजाना मिलेगा 3GB डाटा, जियो को देगा कड़ी टक्कर

भारत में रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडा-आईडिया के बीच आईयूसी चार्ज को लेकर घमासान मचा हुआ हैं। हाल ही में जियो ने तीन नए डाटा पैक्स रोल आउट किए थे, जिसको टक्कर देने के लिए अब एयरटेल ने मंगलवार को नया प्रीपेड प्लान भारतीय टेलीकॉम बाजार में उतारा है। कंपनी के ग्राहक अब 558 रुपये वाले पैक को रिचार्ज करा सकेंगे। साथ ही उपभोक्ताओं को इस प्लान में एसएमएस, डाटा और वॉयस कॉल की सुविधा मिलेगी। हालाकि, इस रिचार्ज प्लान में एफयूपी की लिमिट तय नहीं होगी।
Airtel का 558 रुपये वाला रिचार्ज पैक
टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने ज्यादा इंटरनेट यूज करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर इस प्लान को पेश किया है। उपभोक्ताओं को इस प्लान में प्रतिदिन 3जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉल मिलेगी। इस प्लान को एयरटेल की आधिकारिक वेबसाइट और एप से रिचार्ज कराया जा सकता है।
वहीं, इस पैक की समय सीमा 82 दिनों की है। आपको बता दें कि इससे पहले भी एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए 349 रुपये वाला प्रीपेड प्लान लॉन्च कर चुका है। उपभोक्ताओं को इस प्लान में भी 3 जीबी डाटा मिलता है, लेकिन इस पैक की अवधि 28 दिनों की है।
ये भी पढ़ेंः Dhanteras 2019 : स्मार्ट और एलईडी टीवी खरीदने का है शानदार मौका, 4,799 रुपये से है शुरुआत
कंपनी ने आल इन वन प्लान के तहत 222 रुपये, 333 रुपये और 444 रुपये वाले पैक भारतीय दूरसंचार बाजार में उतारे हैं। वहीं, इन रिचार्ज पैक की अवधि अलग-अलग है। 222 रुपये वाले प्लान का वैलिडिटी एक महीना, 333 रुपये और 444 रुपये वाले प्लान्स की समय सीमा क्रमश: 56 दिन और 84 दिन है।
उपभोक्ताओं को सभी प्लान्स में 2 जीबी डाटा प्रतिदिन मिलेगा। साथ ही ग्राहकों को 1000 मिनट IUC कॉलिंग दी जाएगी। इसका मतलब है कि आप 1 महीने की अवधि वाले प्लान में आप 1000 मिनट IUC कॉलिंग को इस्तेमाल कर पाएंगे। जबकि आप 333 और 444 रुपये वाले रिचार्ज पैक में 1000 मिनट आईयूसी कॉलिंग दो महीने और तीन महीने के लिए उपयोग कर सकेंगे।
- सोशल मीडिया अकाउंट आधार से लिंक होंगे या नहीं, जनवरी में सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई
- गूगल के पूर्व सीईओ ने दिया बड़ा बयान, कहा- भारत के एप अमेरिका में चाहते हैं देखना
- iPhone 11 के कैमरे की डिजाइन से आप भी है परेशान, तो इस बीमारी के हैं शिकार
- Reliance Jio के यूजर्स को लगा झटका, बंद हुए ये दो सबसे सस्ते डाटा पैक