गूगल के पूर्व सीईओ ने दिया बड़ा बयान, कहा- भारत के एप अमेरिका में चाहते हैं देखना

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 22 Oct 2019 11:53 AM IST
विज्ञापन
Google Former CEO Eric Schmidt Says We Love To See Indian Built Apps Use In America Know About It
Eric Schmidt

    दिग्गज टेक कंपनी गूगल (Google) के पूर्व सीईओ एरिक श्मिट ने भारतीय एप को लेकर बड़ा बयान दिया है। सोमवार को नई दिल्ली में हो रहे एक कार्यक्रम के दौरान श्मिट ने कहा था कि वह भारत में बने एप का उपयोग अमेरिका में देखना पसंद करेंगे। इसके साथ वह भारत के बने डाटा सिस्टम को भी दुनिया में देखना चाहते हैं। एरिक श्मिट वर्ष 2001 से 2011 तक गूगल के मुख्य अधिकारी के पैद पर रहे थे। पूर्व सीईओ एरिक श्मिट ने आगे कहा कि मैं भारत और अमेरिका के बीच रिलेशन को साझेदार के रूप में देखना चाहता हूं। श्मिट का मानना है कि आने वाले आठ वर्षों में दोनों देश इसे हासिल कर सकेंगे।

    इसे भी पढ़ें : NCRB रिपोर्ट : साइबर क्राइम में यूपी नंबर 1, तीन सालों में दर्ज हुए 9,818 मामले

    आपको बता दें कि नई दिल्ली के इस कार्यक्रम में टेक कंपनी अल्फाबेट के सीईओ लैरी पेज भी मौजूद थे। उन्होंने कहा है कि भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक हैं। साथ ही इसको महान बनाने के लिए सारी जरूरी वस्तुएं मौजूद हैं। वहीं, भारत में प्रतिभाओं की कमी नहीं हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें