Apple AirPods: भारत में बन रहे एपल एयरपॉड्स के पुर्जे, Jabil ग्रुप कर रहा AirPods के बॉडी पार्ट्स की शिपिंग

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 30 Jan 2023 12:35 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह कदम बीजिंग और वाशिंगटन के बीच बढ़ते व्यापार और भू-राजनीतिक तनाव के बीच चीन से अपने विनिर्माण को स्थानांतरित करने की कंपनी की योजनाओं में एक और कदम है।

विज्ञापन
AirPods parts make in india Apple India supplier Jabil making AirPods parts for export report
Apple - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    अमेरिकी टेक दिग्गज एपल (Apple) ने भारत से अपने एयरपॉड्स (AirPods) के पार्ट्स की शिपिंग करना शुरू कर दिया है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, एपल भारत में बनाए गए एयरपॉड्स पार्ट्स को चीन और वियतनाम में शिपिंग कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार, एपल के सप्लायर जेबिल इंक (JBL.N) की भारतीय इकाई ने देश में एयरपॉड्स के लिए पुर्जे बनाना शुरू कर दिया है और एयरपॉड्स के लिए प्लास्टिक बॉडी या बाड़ों की शिपिंग कर रही है।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह कदम बीजिंग और वाशिंगटन के बीच बढ़ते व्यापार और भू-राजनीतिक तनाव के बीच चीन से अपने विनिर्माण को स्थानांतरित करने की कंपनी की योजनाओं में एक और कदम है। बता दें कि हाल ही में खबर थी कि आईफोन निर्माता एपल भारत में अपने प्रोडक्शन को बढ़ाना चाहता है।

    विज्ञापन

    कहा जा रहा है कि एपल प्रोडक्शन को 5-7% से बढ़ाकर 25 फीसदी तक करने की तैयारी कर रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एपल ने 2017 में देश में आईफोन की असेंबली शुरू की है और अब कंपनी ने भारत पर बड़ा दांव लगाया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एपल ने भारत में अपने आईफोन प्रोडक्शन को बढ़ाने का टारगेट बनाया है। कंपनी भारत में 25 प्रतिशत तक प्रोडक्शन बढ़ाने वाली है। फिलहाल यह आंकड़ा लगभग सात प्रतिशत है। कंपनी की आगामी योजना के बारे में वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि एपल चाहता है कि वह अपने प्रोडक्शन को 5 प्रतिशत से 25 प्रतिशत तक बढ़ा दे, क्योंकि आईफोन निर्माता चीन से अपने मैन्युफैक्चरिंग को स्थानांतरित करना जारी रखना चाहता है।

    पिछले साल तक चीन में सालाना 23 करोड़ आईफोन तैयार होते थे, जबकि भारत में केवल 30 लाख ही तैयार हो रहे थे। नए आंकड़ों के अनुसार, भारत से 2022-23 के पहले नौ महीने (अप्रैल-दिसंबर) में 2.5 अरब डॉलर से ज्यादा का आईफोन निर्यात किया गया। यह आंकड़ा 2021-22 की समान अवधि में निर्यात किए गए आईफोन से करीब दोगुना है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें