काम की बात: हर रोज 2.5GB हाई-स्पीड डाटा वाले Jio के सभी प्री-पेड प्लान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 30 Jan 2023 01:46 PM IST
सार

Jio के पास एक 349 रुपये का प्री-पेड प्लान है जिसके साथ हर रोज 2.5GB हाई-स्पीड डाटा मिलता है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलती है जो कि सभी नेटवर्क के लिए होती है। जियो के इस प्लान में हर रोज 100 SMS भी मिलते हैं और इस प्लान की वैधता 30 दिनों की है।

विज्ञापन
Jio 2.5 GB per Day Data Plans all details and benefits in Hindi is here
Jio 2.5GB Plan - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    रिलायंस जियो इस वक्त देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। महज 4 वर्षों में जियो ने एयरटेल को पछाड़कर यह गद्दी हासिल की है। जियो के पास आज करीब 43 करोड़ ग्राहकों का साथ है। आपमें से भी अधिकतर लोग Jio के सिम का ही इस्तेमाल करते होंगे। रिलायंस जियो के पास अन्य टेलीकॉम कंपनियों की तरह ही लोगों की जरूरत के हिसाब से कई तरह के प्री-पेड प्लान हैं, हालांकि जियो के प्लान आज भी एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के मुकाबले सस्ते हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको जियो (Jio) के हर रोज 2.5 जीबी डाटा वाले प्लान के बारे में बताएंगे।

    Jio के पास एक 349 रुपये का प्री-पेड प्लान है जिसके साथ हर रोज 2.5GB हाई-स्पीड डाटा मिलता है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलती है जो कि सभी नेटवर्क के लिए होती है। जियो के इस प्लान में हर रोज 100 SMS भी मिलते हैं और इस प्लान की वैधता 30 दिनों की है। जियो के इस प्लान में JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud का फ्री एक्सेस मिलता है।

    विज्ञापन

    रिलायंस जियो के इस प्लान के साथ तीन महीने (90 दिन) की वैधता मिलती है। इस प्लान के साथ भी 2.5 जीबी डाटा प्रतिदिन मिलता है। 899 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 90 दिनों के लिए प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। प्लान के साथ जियो एप्स जैसे JioCinema, JioTV, JioCloud और JioSecurity का एक्सेस भी फ्री मिलता है। इस प्लान के साथ भी कंपनी वैलिड यूजर्स को हाई स्पीड इंटरनेट सर्विस 5G का एक्सेस भी दे रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें