जियो की टक्कर में आया एक और प्लान, 175 रुपये में 30 दिन तक सबकुछ फ्री

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 22 Nov 2017 12:06 PM IST
विज्ञापन
Aircel offers 3 new plans of Rs 93 Rs 175 and Rs 349 with cand data
Aircel

    रिलायंस जियो की टक्कर में एयरसेल ने अबतक का सबसे बड़ा दांव खेला है। एयरसेल ने मंगलवार को तीन नए टैरिफ प्लान पेश किए हैं जिनमें 93, 175 और 349 रुपये के प्लान शामिल हैं। इन प्लान्स में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डाटा और एसएमएस भी मिल रहा है। तो आइए जानते हैं इनके बारे में।

    एयरसेल के 93, 175 और 349 रुपये वाले प्लान के फायदे

    Mobile Plan Offer
    Mobile Plan Offer

    सबसे पहले आपको बता दें कि Aircel के ये तीनों प्लान्स फिलहाल कोलकाता सर्किल के लिए ही हैं। अब सबसे कम कीमत वाले प्लान 93 रुपये के प्लान की बात करें तो इसमें ग्राहकों को 365 दिनों की वैधता मिलेगा। यानी पूरे एक साल तक आप 20 पैसे प्रति मिनट की दर से लोकल और एसटीडी कॉल कर पाएंगे। इसके अलावा इस प्लान में हर महीने 250 एमबी डाटा और 50 एसएमएस भी मिलेंगे। वहीं 93 रुपये के रिचार्ज पर 70 रुपये का टॉकटाइम भी मिल रहा है।

    विज्ञापन

    एयरसेल के 175 रुपये और 349 रुपये वाले प्लान

    जियो की टक्कर में आया एक और प्लान, 175 रुपये में 30 दिन तक सबकुछ फ्री

    175 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग मिलेगी। साथ में 30 दिनों तक रोज 1 जीबी डाटा और 100 मैसेज भी मिलेंगे। वहीं 349 रुपये वाले प्लान में 84 दिनों त रोज 1 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 लोकल और नेशनल एसएमएस फ्री मिलेंगे। बता दें कि ये तीनों प्लान्स नए यूजर्स के लिए हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें