नए iPhone में मिलेगा वह फीचर जो आजतक किसी आईफोन में नहीं मिला

एप्पल के अभी तक लॉन्च हुए किसी भी आईफोन में जो फीचर नहीं है, वह फीचर साल 2018 में लॉन्च होने वाले आईफोन में दिया जा सकता है।
जी हां, हम बात कर रहे हैं डुअल सिम सपोर्ट है। एप्पल अगले साल लॉन्च होने वाले iPhone X के मॉडल्स में डुअल सिम सपोर्ट देने की तैयारी कर रही है। इसका खुलासा KGI सिक्योरिटी अनालिस्ट मिंग ची कूओ की एक रिपोर्ट में हुआ है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि एप्पल ने 5जी के लिए इंटेल के साथ पार्टनरशिप की है, हालांकि क्वॉलकॉम के साथ एप्पल की पहले से ही पार्टनरशिप है लेकिन यह अब खत्म होने वाली है। 2018 में लॉन्च होने वाले iPhone में इंटेल के XMM 7560 मॉडेम का इस्तेमाल हो सकता है। वहीं रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि दोनों सिम LTE+LTE सपोर्ट करेंगे।
ये भी पढ़ेंः इस फोन के साथ मिल रहा है 1008GB डाटा, ऐसे उठाएं फायदा
इसके अलावा यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि 2018 में आने वाले आईफोन में डुअल सिम सपोर्ट तो होगा लेकिन उसमें से एक सिम eSIM हो सकता है। अभी हाल ही में एप्पल ने सीरीज 3 के वॉच लॉन्च किए है जिसमें eSIM का सपोर्ट है। ऐसे में ई-सिम नए आईफोन में भी हो सकता है।