सिम को आधार से लिंक कराएं और फ्री में लें पद्मावती का टिकट

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 21 Nov 2017 04:46 PM IST
विज्ञापन
Idea offer: Link mobile number with aadhaar and get Rs 250 Movie ticket of Padmavati t
padmavati idea offer

    पद्मावती फिल्म को लेकर पूरे देश में बवाल मचा है। करणी सेना फिल्म को किसी भी कीमत पर रिलीज होने देने को तैयार नहीं है। अब तो फिल्म के विरोध में कई सीएम भी कूद पड़े हैं। दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह के अभिनय से सजी यह फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब रिलीजिंग तारीख रद्द हो गई है। वहीं आइडिया सेल्यूलर ने पेटीएम के साथ मिलकर पद्मवती फिल्म के टिकट की घोषणा की है।

    कैसे फ्री में मिलेगा पद्मावती का टिकट?

    padmavati idea offer
    padmavati idea offer

    आइडिया के इस ऑफर के तहत मोबाइल नंबर को आधार से लिंक कराने पर 250 रुपये का Paytm मूवी वाउचर मिलेगा। यह ऑफर आइडिया के प्री-पेड और पोस्टपेड दोनों ग्राहकों के लिए है। यह सिर्फ उन्हीं यूजर्स के लिए है जो 24 नवंबर से पहले मोबाइल को आधार से लिंक कराते हैं।

    विज्ञापन
    सिम को आधार से लिंक कराएं और फ्री में लें पद्मावती का टिकट

    इस ऑफर के तहत एक लकी ड्रॉ निकाला जाएगा और फिर विजेता को मैसेज के जरिए 29 नवंबर तक जानकारी दी जाएगी। इस ऑफर के तहत 250 रुपये के 20 हजार पेटीएम मूवी वाउचर आइडिया के ग्राहकों को दिए जाएंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें