Aircel के इस प्लान में मिल रहा है रोज 30GB डाटा

फेस्टिव सीजन में एयरसेल ने एक नए धमाकेदार प्लान के साथ वापसी की है। कंपनी अब तक का सबसे अनोखा प्लान पेश किया है जिसके तहत कंपनी यूजर्स को रोज 30 जीबी डाटा दे रही है। इस प्लान की वैधता 30 दिनों की है यानी 30 दिन में आपको 900 जीबी डाटा मिलेगा।
क्या है एयरसेल का 900 जीबी डाटा वाला प्लान?

सबसे पहले बता दें कि यह प्लान कंपनी के कुछ चुनिंदा ग्राहकों के लिए ही है, इसलिए रिचार्ज कराने से पहले अपना बेस्ट ऑफर चेक कर लें। इस प्लान की कीमत 999 रुपये है जिसके तहत 30 दिनों तक रोज 30 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही यह प्लान 2G और 3G दोनों तरह के ग्राहकों के लिए होगा।
इसके अलावा कंपनी के पास 249 रुपये का भी एक प्लान है जिसके तहत किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS के साथ 1GB 3G/2G डाटा मिलेगा। प्लान की वैधता 56 दिनों की है।