Airtel ने किया Tata Docomo का अधिग्रहण, 4 करोड़ ग्राहक जाएंगे एयरटेल में

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 12 Oct 2017 05:46 PM IST
विज्ञापन
Airtel acquires Tata Teleservices consumer mobile business
Airtel Tata docom merger

    भारती एयरटेल ने टाटा टेलीसर्विसेज के मोबाइल बिजनेस के अधिग्रहण की घोषणा की है, हालांकि इस अधिग्रहण की राशि का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

    इस अधिग्रहण के बाद टाटा डोकोमो के 4 करोड़ से ज्यादा ग्राहक एयरटेल से जुड़ जाएंगे। इससे पहले रिपोर्ट आई थी कि टाटा अपने मोबाइल बिजनेस को बंद करने जा रही है।

    विज्ञापन

    बता दें कि टाटा डोकोमो की सर्विस देश के 19 सर्किल में है। बताया जा रहा है कि यह मर्जर कर्ज मुक्त और कैश मुक्त होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढे़ेंः सैमसंग के बाद फोल्डेबल iPhone लाने की तैयारी में Apple

    इस अधिग्रहण के बाद एयरटेल के पास 178.5 MHz स्पेक्ट्रम होंगे। भारती बोर्ड और बोर्ड ऑफ टाटा संस ने इस मर्जर की पुष्टि कर दी है, हालांकि दोनों कंपनियों ने अभी इस बात का खुलासा नहीं किया है कि यह मर्जर कब पूरा होगा।

    रिपोर्ट के मुताबिक टाटा डोकोमो पर करीब 34,000 करोड़ रुपये का कर्ज है और कर्ज देने वाली कंपनियां पैसे के लिए दवाब बना रही हैं। ऐसे में कंपनी ने अपने इस वेंचर को बंद करने का ही फैसला लिया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें