Aircel सिर्फ 98 रुपये में दे रहा है 10GB डाटा

जियो के साथ डाटा वार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन एक से बढ़कर एक डाटा प्लान और पैक लॉन्च हो रहे हैं। इस डाटा वार में यूजर्स को बंपर फायदे हो रहे हैं। इसी कड़ी में अब एयरसेल ने नया प्लान डाटा ऑन डिमांड पेश किया है। तो आइए देखते हैं क्या है एयरसेल का डाटा ऑन डिमांड?
सबसे पहले आपको बता दें कि यह प्लान कोलकाता, बिहार, ओडिसा, असम और पूर्वोत्तर भारत के सर्किल के लिए है। इस प्लान के तहत कंपनी ने अपने ग्राहकों को यूज के हिसाब से डाटा पैक खरीदने का ऑफर दिया है। इस ऑफर की सबसे खास बात ये है कि इसके तहत रोज 1 घंटे डाटा बिल्कुल फ्री होगा। इसके अलावा ग्राहकों के पास सिर्फ 9 रूपये में 1 घंटे के लिए 1 जीबी डाटा लेने का भी विकल्प होगा।
क्या है एयरसेल का डाटा ऑन डिमांड?

डाटा ऑन डिमांड के अंतर्गत 2 प्लान एयरसेल ने लॉन्च किए हैं। पहला प्लान 65 रुपये का है और दूसरा 98 रुपये का है। 65 रुपये वाले प्लान में 4 दिन की वैधता के साथ 1 जीबी 3जी डाटा मिलेगा। पैक खत्म होने के बाद कस्टमर की डिमांड पर 4 दिनों तक 1 घंटा के लिए 1 जीबी डाटा मिलेगा। इस पैक को *121*62# डायल करके एक्टिवेट कर सकते हैं।
वहीं 98 रुपये वाले प्लान में 8 दिनों की वैधता के साथ 2 जीबी 3जी डाटा मिलेगा। इसके अलावा ऑनडिमांड पर 8 दिनों तक 1 घंटा के लिए 8 जीबी 3जी डाटा मिलेगाा। ऑनडिमांड डाटा लेने के लिए *121*62# डायल करना होगा।