अब AirAsia की फ्लाइट में भी OTT इंटरटेनमेंट का फुल डोज, Sugarbox के साथ हुई साझेदारी
AirFlix, Sugarbox द्वारा तैयार की गई क्लाउट सर्विस पर आधारित है। इसके साथ 1Gbps तक की स्पीड होगी और 8TB की स्टोरेज है। इसके साथ आपको गेमिंग का आनंद मिलेगा और फ्लाइट में आप न्यूज आर्टिकल भी पढ़ सकेंगे।

विस्तार
AirAsia ने देश की हाइपरलोकल क्लाउड प्लेटफॉर्म Sugarbox के साथ साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी के तहत एयरएशिया की फ्लाइट में यात्रियों को ओटीटी कंटेंट देखने का मौका मिलेगा। Sugarbox और AirAsia ने इस साझेदारी में ‘AirFlix’ सर्विस को पेश किया है। AirFlix के जरिए यात्रियों को फ्री में 6,000 घंटे का एचडी कंटेंट और 1,000+ बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों के साथ वेब सीरीज देखने का मौका मिलेगा।
सबसे खास बात यह है कि यूजर्स को फिल्म देखने के दौरान फ्लाइट में भी बफरिंग की समस्या नहीं होगी। AirFlix, Sugarbox द्वारा तैयार की गई क्लाउट सर्विस पर आधारित है। इसके साथ 1Gbps तक की स्पीड होगी और 8TB की स्टोरेज है। इसके साथ आपको गेमिंग का आनंद मिलेगा और फ्लाइट में आप न्यूज आर्टिकल भी पढ़ सकेंगे। इसके अलावा आप ऑनलाइन शॉपिंग भी कर सकेंगे। इस तरह की सर्विस एयर विस्तारा में भी मिलती है लेकिन उसमें न्यूज आर्टिकल और शॉपिंग जैसी चीजें नहीं मिलती हैं। इसके अलावा भारतीय वेब सीरीज भी देखने को नहीं मिलती है।
एयरएशिया के साथ इस साझेदारी पर सुगरबॉक्स के सह-संस्थापक और सीईओ, रोहित परांजपे ने कहा, "हम 'एयरफ्लिक्स' के साथ उड़ान के अनुभव में क्रांति लाने के लिए एयरएशिया इंडिया के साथ साझेदारी करके खुश हैं। यह विश्व स्तर पर अपनी तरह की पहली पहल है। जहां हम शुगरबॉक्स की पेटेंटेड क्लाउड फ्रैगमेंट तकनीक का उपयोग करके क्लाउड की शक्ति को वायुयानों में ला रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा, "यह 'एयरफ्लिक्स' को उद्योग में कई पहली पेशकश करने में सक्षम बनाता है - ओटीटी ऐप्स, ई-कॉमर्स, समाचार, पॉडकास्ट और इन-फ्लाइट एफएंडबी ऑर्डरिंग तक पहुंच यह प्रासंगिक, हाइपरलोकल अनुभवों के माध्यम से उपभोक्ताओं के लिए असीम अवसरों को अनलॉक करने की शुरुआत है। मैं 'एयरफ्लिक्स' के लिए आने वाली चीजों से बहुत उत्साहित हूं और यात्रियों के लिए इसका अनुभव शुरू करने के लिए उत्सुक हूं।"
- घरेलू कंपनी PLAYFIT ने लॉन्च किया बजट स्मार्टवॉच, पानी से भी नहीं होगी खराब
- एलन मस्क का बड़ा एलान: एक जैसे नहीं होंगे सभी के ब्लू टिक, वीडियो सर्विस भी लाएंगे
- CMR की रिपोर्ट: भारत में बढ़ रही है 5G टैबलेट की मांग, सैमसंग का 28% मार्केट पर कब्जा
- लॉन्च होते ही ब्राजील में छा गया देसी एप Koo, 48 घंटे में 10 लाख लोगों ने किया डाउनलोड