एलन मस्क का बड़ा एलान: एक जैसे नहीं होंगे सभी के ब्लू टिक, वीडियो सर्विस भी लाएंगे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 22 Nov 2022 11:31 AM IST
सार

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वापसी हो गई है लेकिन ट्रंप ने कहा है कि वे अपने खुद के सोशल मीडिया पर ही खुश हैं। वापसी के बाद अभी तक ट्रंप ने अभी तक कोई ट्वीट नहीं किया है। ट्रंप की वापसी के बाद राइट विंग के विज्ञापनदाताओं ने ट्विटर पर अपना विज्ञापन रोक दिया है।

विज्ञापन
Elon Musk Says Twitter Blue Relaunch on Hold probably use a different colour check mark
एलन मस्क - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    Twitter के नए मालिक एलन मस्क ब्लू टिक सर्विस को री-लॉन्च करने वाले हैं, हालांकि इसके लिए अभी तक उन्होंने कोई तारीख नहीं बताई है। मस्क ने अपने एक ट्वीट में कहा है कि ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन में देरी इसलिए हो रही है, क्योंकि ट्विटर को प्लेटफॉर्म पर इंपर्सनेशन (फ्रजीवाड़े) को रोकने का हाई कॉन्फिडेंस नहीं है। उन्होंने कहा कि डेली एक्टिव यूजर्स अब तक सबसे ज्यादा है। एलन मस्क ने यह भी कहा है कि ट्विटर पर जल्द ही यूट्यूब जैसी वीडियो सर्विस शुरू होगी और क्रिएटर्स को भी बढ़िया रेवेन्यू मिलेगा।

    एलन मस्क ने कहा है कि ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन जल्द शुरू होगी लेकिन सभी के लिए ब्लू टिक एक जैसा नहीं होगा। पहले से चला आ रहा ब्लू टिक राजनेता, मशहूर हस्ती, पत्रकार और सेलेब्रिटी के लिए होगा। किसी संस्थान और पर्सनल अकाउंट के लिए अलग टिक मिलेगा। सीधे शब्दों में कहें तो एलन मस्क ब्लू टिक मार्क का रंग बदलने वाले हैं।

    विज्ञापन

    एलन मस्क ने इस महीने की शुरुआत में ही कुछ देशों में ट्विटर ब्लू सर्विस पेश की थी जिसकी कीमत 8 डॉलर प्रति महीने रखी गई है, हालांकि फिलहाल इसे रोक दिया गया है। एक बड़ी कंपनी के फर्जी वेरिफाइड अकाउंट से ट्वीट होने के बाद कंपनी को काफी नुकसान हुआ था जिसके बाद ट्विटर ब्लू सर्विस पर रोक लगाई गई है। भारत में ट्विटर ब्लू की कीमत 720 रुपये हो सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें