घरेलू कंपनी PLAYFIT ने लॉन्च किया बजट स्मार्टवॉच, पानी से भी नहीं होगी खराब
PLAYFIT SLIM2C के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 1.3 इंच की आईपीएस डिस्प्ले दी गई है डिस्प्ले की ब्राइटनेस 500 निट्स है। इसके अलावा इस पर 2.5D ग्लास की प्रोटेक्शन है। PLAYFIT SLIM2C की बैटरी को लेकर 5 दिनों के बैकअप का दावा है।

विस्तार
घरेलू कंपनी PLAYFIT ने अपनी नई स्मार्टवॉच PLAYFIT SLIM2C को लॉन्च कर दिया है। PLAYFIT SLIM2C एक बजट स्मार्टवॉच है जिसकी कीमत 3,999 रुपये रखी गई है। PLAYFIT SLIM2C के साथ मार्बल स्टाइल डिजाइन मिलेगी। PLAYFIT SLIM2C की बिक्री भी आज से शुरू हो गई है। PLAYFIT SLIM2C को इसे अमेजन और फ्लिपकार्ट के अलावा 50,000 ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।
PLAYFIT SLIM2C की स्पेसिफिकेशन
PLAYFIT SLIM2C के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 1.3 इंच की आईपीएस डिस्प्ले दी गई है डिस्प्ले की ब्राइटनेस 500 निट्स है। इसके अलावा इस पर 2.5D ग्लास की प्रोटेक्शन है। PLAYFIT SLIM2C की बैटरी को लेकर 5 दिनों के बैकअप का दावा है।
PLAYFIT SLIM2C के साथ ब्लड ऑक्सीजन, ब्लड प्रेशर, पैडोमीटर, सेडेंटरी अलर्ट और स्लीप मॉनिटर जैसे फीचर्स मिलेंगे। फोन पर आने वाले सभी नोटिफिकेशन भी वॉच पर मिलेंगे। कॉलिंग और मैसेजिंग के साथ वाइब्रेशन अलर्ट मिलेगा। वॉच को PLAYFIT एप के जरिए कनेक्ट किया जा सकता है। PLAYFIT SLIM2C को शैंपेन और ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा।
- एलन मस्क का बड़ा एलान: एक जैसे नहीं होंगे सभी के ब्लू टिक, वीडियो सर्विस भी लाएंगे
- CMR की रिपोर्ट: भारत में बढ़ रही है 5G टैबलेट की मांग, सैमसंग का 28% मार्केट पर कब्जा
- लॉन्च होते ही ब्राजील में छा गया देसी एप Koo, 48 घंटे में 10 लाख लोगों ने किया डाउनलोड
- Gizmore GizFit GLOW LUXE Review: बजट में एक प्रीमियम लुक वाली स्मार्टवॉच