AI के नुकसान: दो साल में कॉल सेंटर्स में इंसानों की जरूरत खत्म हो जाएगी, एआई कर लेंगे कब्जा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 26 Apr 2024 04:31 PM IST
सार

के कृथिवासन ने एक इंटरव्यू में कहा है कि आईटी सेक्टर में सबसे ज्यादा नौकरी कॉल सेंटर्स में मिलती है लेकिन अगले दो साल में यह नजारा कुछ और होने वाला है। तमाम कॉल सेंटर्स में AI का इस्तेमाल बड़े स्तर पर होने लगेगा और इंसानों की जरूरत नहीं होगी।

विज्ञापन
AI Will Replace People By 2025 Says TCS Chief this is the end of call center jobs
AI Will Replace People By 2025 In Call Center - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    आर्टिफिशिल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल आज कई क्षेत्रों में हो रहा है। मोबाइल से लेकर टीवी तक में AI का सपोर्ट मिल रहा है। AI का इस्तेमाल तब खतरनाक हो जा रहा है जब यह इंसानों को रिप्लेस करने लग रहा है। एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि अगले दो साल में कॉल सेंटर्स में इंसानों की जरूरत नहीं होगी। लोगों की जगह AI काम करेंगे। यह बात टीसीएस के प्रमुख के कृथिवासन ने कही है।

    फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक के कृथिवासन ने एक इंटरव्यू में कहा है कि आईटी सेक्टर में सबसे ज्यादा नौकरी कॉल सेंटर्स में मिलती है लेकिन अगले दो साल में यह नजारा कुछ और होने वाला है। तमाम कॉल सेंटर्स में AI का इस्तेमाल बड़े स्तर पर होने लगेगा और इंसानों की जरूरत नहीं होगी।

    विज्ञापन

    ऐसे में अगले दो साल में यानी 2025 तक दुनियाभर में कॉल सेंटर्स के लाखों लोग बेरोजगार होंगे। उन्होंने कहा कि AI इनकमिंग कॉल को आसानी सें हैंडल कर सकते हैं और उनके जवाब दे सकते हैं। कॉल सेंटर में इंसानों की जरूरत नहीं होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें