TikTok: अमेरिका में टिकटॉक को बंद करने की तैयारी में बाइटडांस, बेचना है नामंजूर
कहा जा रहा है कि एप को बेचने से कंपनी को ज्यादा नुकसान होगा। इसलिए कंपनी अपनी सर्विस को बंद ही कर देना चाहती है, हालांकि अभी किसी अंतिम फैसले पर मुहर नहीं लगी है। बाइटडांस ने आधिकारिक तौर पर अभी कोई बयान नहीं दिया है।

विस्तार
चाइनीज शॉर्ट वीडियो एप TikTok की अमेरिकी सरकार से लंबे समय से चली आ रही लड़ाई अब खत्म होने की कगार पर है। लंबे समय से TikTok को अमेरिका में बैन करने की मांग हो रही थी। कई बार TikTok की पैरेंट कंपनी बाइटडांस को यह भी ऑफर दिया गया कि TikTok को किसी अमेरिकी कंपनी को बेच दिया जाए, लेकिन कंपनी को यह मंजूर नहीं है।
अब कंपनी ने अपने पुराने फैसले को एक बार फिर से दोहराया है। बाइटडांस ने कहा है कि वह TikTok एप को किसी अमेरिकी कंपनी को बेचने की बजाय उसे बंद करना पसंद करेगी। कंपनी ने अमेरिका में TikTok को चालू रखने के लिए सभी कानूनी तरीके अपना लिए हैं।
कहा जा रहा है कि एप को बेचने से कंपनी को ज्यादा नुकसान होगा। इसलिए कंपनी अपनी सर्विस को बंद ही कर देना चाहती है, हालांकि अभी किसी अंतिम फैसले पर मुहर नहीं लगी है। बाइटडांस ने आधिकारिक तौर पर अभी कोई बयान नहीं दिया है।
- दूसरे चरण की वोटिंग आज: गूगल ने बनाया डूडल, 88 सीटों पर हो रहा मतदान
- Smartphone: स्मार्टफोन हाथ को कर रहा है बीमार, खबर जानकर आप भी कम कर देंगे फोन का इस्तेमाल
- मुद्दे की बात: आपके फोन में वायरस है या नहीं, कैसे पता चलेगा, पहचानने का तरीका जान लें
- उपलब्धि: फ्लॉप के बाद भी हिट है मेटा का Threads एप, यूजर्स की संख्या 15 करोड़ के पार