WhatsApp: परेशान ना हों, आपके फोन में खराबी नहीं है, कंपनी ने रंग बदला है

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 26 Apr 2024 11:23 AM IST
सार

मेटा ने इस बदलाव के बारे में पहले ही जानकारी दी थी। व्हाट्सएप ब्लू कलर के लिए जाना जाता है लेकिन अब जब कंपनी ने ग्रीन इंटरफेस पेश किया है तो हर कोई हैरान है। मेटा ने कहा था कि जल्द ही मोडर्न लुक, कलर और आइकन मिलेंगे।

विज्ञापन
WhatsApp has turned green for many users so dont blame your phone for it or look into settings
WHATSAPP GREEN - फोटो : AI IMAGE FREEPIK

    विस्तार

    WhatsApp दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप है। प्रत्येक कुछ समय पर WhatsApp अपने एप के फीचर्स और इंटरफेस में बदलाव करता रहता है। इस बार WhatsApp ने जो बदलाव किए हैं उससे यूजर्स परेशान हो गए हैं। यूजर्स को लग रहा है कि उनके फोन में ही कुछ खराबी है जिससे WhatsApp का इंटरफेस बदल गया है और कलर चेंज हो गए हैं। इसे लेकर यूजर्स सोशल मीडिया पर शिकायत भी कर रहे हैं।

    वैसे आपको बता दें कि यह आपके फोन की खराबी के कारण नहीं हुआ है और ना ही आपके फोन में कुछ खराबी है। WhatsApp ने एक नया अपडेट जारी किया है जिसके बाद इंटरफेस और कलर में बदलाव हुए हैं। सबसे बड़ा बदलाव आईओएस यूजर्स को देखने को मिल रहा है।

    विज्ञापन

    नए अपडेट के बाद WhatsApp के आईओएस एप का इंटरफेस ग्रीन हो गया है जो कि पहले ब्लू था। इस बदलाव की शुरुआत इसी साल फरवरी में हुई थी और अब इसे सभी के लिए जारी किया जा रहा है। पहले अनरीड मैसेज लेड कलर में दिखते थे लेकिन अब वो भी ग्रीन हो गए हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें