Al Fraud: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से लगाया 5 करोड़ का चूना, स्कैम का अनोखा तरीका जानकर उड़ जाएंगे होश!

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 24 May 2023 06:06 PM IST
सार

AI Scam Alert: स्कैमर ने मदद के नाम पर 4.3 मिलियन युआन यानी करीब 5 करोड़ रुपये ट्रांसफर करवा लिए। स्कैमर ने फेस को बदलने के लिए AI DeepFake तकनीक की मदद ली थी।

विज्ञापन
AI Scam Alert scam over Rs 5 crore from a man using his friend face with ai Deepfake
Al Fraud - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    दुनियाभर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी Ai चर्चा का विषय बना हुआ है। इसे नई क्रान्ति के रूप में देखा जा रहा है। लेकिन AI के आते ही इसका गलत इस्तेमाल भी शुरू हो गया है। हाल ही में हमने AI आधारित फ्रॉड एप्स और उनसे ऑनलाइन धोखाधड़ी के बारे में सुना। अब AI की मदद से 5 करोड़ की धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया है। यह स्कैम फर्जी वीडियो कॉल के जरिए किया गया है। स्कैमर ने फेक वीडियो कॉल के लिए एआई डीपफेक तकनीक (AI DeepFake) की मदद ली थी। चलिए जानते हैं पूरा मामला।

    रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, 5 करोड़ की धोखाधड़ी का यह मामला उत्तरी चीन का है। स्कैमर ने एआई तकनीक और वीडियो कॉल की मदद से शख्स को करोड़ों रुपये का चूना लगाया है। दरअसल, युवक को उसके दोस्त के नाम से फेक वीडियो कॉल किया गया था और पैसे की सख्त जरूरत की बात कही गई थी। स्कैमर ने मदद के नाम पर 4.3 मिलियन युआन यानी करीब 5 करोड़ रुपये ट्रांसफर करवा लिए। स्कैमर ने फेस को बदलने के लिए एआई डीपफेक तकनीक (फेस-स्वैपिंग तकनीक) की मदद ली थी।

    विज्ञापन

    पीड़ित को इस फ्रॉड का अहसास तब हुआ, जब उसने अपने असली दोस्त को कॉल किया, लेकिन दोस्त ने पैसे लेने की बात से इनकार कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार, बाओटौ शहर की पुलिस ने कहा कि स्कैमर ने फेक वीडियो कॉल के जरिए युवक के साथ ठगी की थी। हालांकि, पुलिस ने ठगी की अधिकांश रकम को बरामद कर लिया है और बाकी रकम का पता लगा रही है। इस घटना ने दुनियाभर में एआई के दुरुपयोग को लेकर और चिंताएं बढ़ा दी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें