AI छीन रहा नौकरी: हमें नहीं है इंसानों की जरूरत, एआई से होंगे सारे काम, कंपनी के सीईओ का बड़ा एलान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 29 Apr 2025 03:30 PM IST
सार

CEO ने यह भी स्पष्ट किया कि अब नई भर्तियां तभी होंगी, जब यह साबित हो जाए कि संबंधित कार्य को ऑटोमेशन के जरिए नहीं किया जा सकता। इसके अलावा, मौजूदा कर्मचारियों को AI सीखने और अपने काम में उसे लागू करने के लिए प्रशिक्षण और मेंटरशिप भी दी जाएगी।

विज्ञापन
AI is taking away jobs We dont need humans all the work will be done by AI
ai replace human - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    भाषा सीखने के लिए लोकप्रिय एप्लिकेशन Duolingo ने बड़ा एलान करते हुए कहा है कि अब कंपनी एक "AI-फर्स्ट" संगठन के रूप में काम करेगी। इसका सीधा मतलब है कि कंपनी अब अधिकांश कार्यों में कर्मचारियों के बजाय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करेगी। इस बदलाव का असर कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले मानव कर्मचारियों की नौकरियों पर भी पड़ेगा, जिन्हें अब धीरे-धीरे हटाया जाएगा।

    Duolingo के CEO लुइस वॉन अन्ह ने एक ईमेल में कर्मचारियों को यह जानकारी दी, जिसे बाद में LinkedIn पर सार्वजनिक किया गया। ईमेल में कहा गया कि कंपनी अब दोहराए जाने वाले कार्यों के लिए AI का उपयोग करेगी, जबकि रचनात्मक कार्य और समस्या-समाधान जैसे कार्यों के लिए मानव शक्ति का इस्तेमाल किया जाएगा।

    विज्ञापन

    लुइस वॉन अन्ह ने बताया कि 2012 में जब Duolingo ने पहले मोबाइल एप लॉन्च करने की रणनीति अपनाई थी, तब उसे बड़ा विस्तार मिला। उसी तरह अब कंपनी AI को प्राथमिकता देकर एक नई दिशा में आगे बढ़ रही है। CEO के अनुसार, “हम धीरे-धीरे उन कार्यों में ठेकेदारों का उपयोग बंद कर देंगे, जिन्हें AI बेहतर ढंग से कर सकता है।” कंपनी अब सीखने की सामग्री को मैन्युअल रूप से बनाने के बजाय AI की मदद से तैयार करेगी, जिससे समय की भारी बचत होगी। साथ ही, प्रदर्शन मूल्यांकन, उत्पाद विकास और नई भर्तियों जैसे कार्यों में भी AI की गहरी भागीदारी होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें