AI की ताकत: शक्तिमान हो गया है एआई, इंसानों की मदद लिए बिना खुद ही बना सकता है दूसरा एआई टूल
AI अब इंसानों से भी अधिक ताकतवर हो चुके हैं। ये इतने पावरफुल और तेज हैं कि ये खुद ही दूसरे एआई टूल को तैयार कर सकते हैं और इसके लिए इन्हें किसी इंसान की जरूरत नहीं है। यह सुनने में किसी साइंस फिक्शन मूवी जैसा लग रहा है कि लेकिन यह सच है।

विस्तार
साल 2023 खत्म होने की कगार पर है। खत्म हो रहा यह साल पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को समर्पित रहा है। गूगल से लेकर मेटा और माइक्रोसॉफ्ट तक ने इस पर दांव लगाए हैं, लेकिन ओपनएआई बाजी मार ले गया। ओपनएआई का AI टूल चैटजीपीटी आज सबसे बड़ा एआई चैटटूल है। हाल ही में Google ने Gemini चैटटूल पेश किया है जिसे लेकर उसने दावा किया है कि यह ChatGPT-4 से बेहतर है।
इंसानों की मदद लिए बना AI खुद बना सकता है नया टूल

एक नई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि AI अब इंसानों से भी अधिक ताकतवर हो चुके हैं। ये इतने पावरफुल और तेज हैं कि ये खुद ही दूसरे एआई टूल को तैयार कर सकते हैं और इसके लिए इन्हें किसी इंसान की जरूरत नहीं है। यह सुनने में किसी साइंस फिक्शन मूवी जैसा लग रहा है कि लेकिन यह सच है।

बिजनेस इनसाइडर की एक रिपोर्ट के अनुसार एमआईटी और कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों की एक टीम ने ऐजिप नाम की एक एआई टेक कंपनी के साथ मिलकर एक ऐसे बड़े एआई मॉडल को तैयार किया है जिसनेअपने दम पर छोटे एआई साइडकिक्स बनाने के लिए कोड को क्रैक किया है। इसे ऐसे समझें कि बड़ा भाई छोटे भाई की मदद कर रहा है, लेकिन कृत्रिम मस्तिष्क के साथ।