काम की बात: टेलीग्राम डीपफेक वीडियो स्कैम की पहचान कैसे करें, इससे बचने का क्या है तरीका?

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 18 Dec 2023 12:49 PM IST
सार

रतन टाटा के इस वीडियो को एडिट किया गया था और ऑडियो को एआई की मदद से बदल दिया गया था। टेलीग्राम समेत तमाम सोशल साइट पर यह वीडियो वायरल हुआ लेकिन टेलीग्राम पर इस वीडियो के साथ लोगों को ठगने का भी काम किया गया है। आइए टेलीग्राम पर इस तरह के स्कैम के बारे में जानते हैं...

विज्ञापन
How to spot and avoid deepfake scams on Telegram know in hindi
Telegram scam - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा का हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वे रिस्क फ्री इंवेस्टमेंट के बारे में बता रहा थे। लोगों ने इस वीडियो को सच माना लेकिन यह एक डीपफेक वीडियो था। रतन टाटा के इस वीडियो को एडिट किया गया था और ऑडियो को एआई की मदद से बदल दिया गया था। टेलीग्राम समेत तमाम सोशल साइट पर यह वीडियो वायरल हुआ लेकिन टेलीग्राम पर इस वीडियो के साथ लोगों को ठगने का भी काम किया गया है। आइए टेलीग्राम पर इस तरह के स्कैम के बारे में जानते हैं...

    टेलीग्राम पर यह वीडियो एक लिंक के साथ शेयर किया गया जो कि एक संदिग्ध साइट का लिंक था। यह वीडियो सोनल अग्रवाल (यूजर नेम @Money_Sonabot) के टेलीग्राम चैनल से शेयर किया गया। गूगल रिवर्स इमेज सर्च करने पर पता चला कि इस चैनल पर जो प्रोफाइल फोटो लगी थी वह फैशन ब्लॉगर और इंस्टाग्राम इंफ्लूएंसर सुखनीत वाधवा की थी। यह तो केवल एक चैनल की बात थी लेकिन टेलीग्राम पर इस तरह के स्कैम का पूरा भंडार है। कुल मिलाकर टेलीग्राम अब स्कैम का अड्डा बन चुका है। इस तरह के ग्रुप पब्लिक और प्राइवेट दोनों तरीके के होते हैं।

    विज्ञापन

    इस तरह के डीपफेक वीडियो और टेलीग्राम स्कैम से बचने के लिए आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    • पहली बात तो यही है कि किसी भी वीडियो के साथ शेयर किए जाने वाले किसी भी वेब लिंक पर क्लिक ना करें।
    • यदि कोई वेब लिंक क्लिक करने के बाद आपको टेलीग्रामपर लेकर जा रहा है तो तुरंत पीछे आ जाएं और लिंक को डिलीट करें।
    • यदि आपके पास कोई ऐसा वीडियो आता है जिसमें कोई मशहूर शख्स निवेश करने के लिए कहा रहा तो सावधान हो जाएं।
    • निवेश करने की आखिरी तारीख या चांस जैसे अपील करने वाले मैसेज से दूर रहें।
    • टेलीग्राम या किसी अन्य सोशल मीडिया साइट पर अपनी पर्सनल जानकारी शेयर ना करें।
    • यदि गलती से इस तरह के स्कैम के शिकार हो जाते हैं तो साइबर पुलिस में तुरंत शिकायत करें और अपने बैंक को भी इसके बारे में जानकारी दें।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें