Instagram Update: आया बड़े ही काम का अपडेट, अब AI से बदल सकेंगे बैकग्राउंड इमेज
Instagram के इस नए अपडेट के बाद यूजर्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से बैकग्राउंड इमेज को बदल सकेंगे, हालांकि इस फीचर की फिलहाल टेस्टिंग हो रही है।

विस्तार
मेटा के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया एप Instagram ने एक और बड़ा अपडेट जारी करने वाला है। Instagram के इस नए अपडेट के बाद यूजर्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से बैकग्राउंड इमेज को बदल सकेंगे, हालांकि इस फीचर की फिलहाल टेस्टिंग हो रही है।
इंस्टाग्राम के इस नए फीचर को‘Backdrop’ नाम दिया गया है। इसकी जानकारी मेटा के जेनरेटिव एआई प्रमुख अहमद अल ढाले ने दी है। फिलहाल बैकड्रॉप फीचर केवल अमेरिकी यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
इस फीचर की मदद से यूजर्स एक टैप में बैकग्राउंड इमेज को बदल सकेंगे। इसके लिए किसी अन्य स्टॉक इमेज की जरूरत नहीं होगी। बैकग्राउंड इमेज को बदलने के लिए यूजर्स को अन्य एआई टूल की तरह ही यहां भी प्रॉम्प्ट देना होगा।
उदाहरण के तौर पर यदि आप बैकग्राउंड में डायनासोर की इमेज चाहते हैं तो इसके लिए आप chased by dinosaurs प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा भी आप अपनी जरूरत के हिसाब से प्रॉम्प्ट यूज कर सकते हैं।
नए अपडेट के बाद स्टोरीज शेयर करते समय यूजर्स के पास Try it का ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करने के बाद बैकग्राउंड इमेज को बदलने का ऑप्शन मिलेगा। नए फीचर को लेकर दावा किया जा रहा है कि एआई द्वारा बदले गए बैकग्राउंड इमेज बहुत ही सटीक और प्रोफेशनल होगा।