Joe Biden: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने AI को लेकर जताई चिंता, कहा- समाज के लिए हो सकता है बड़ा खतरा

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 05 Apr 2023 07:44 PM IST
सार

Joe Biden से पहले एलन मस्क और Apple को-फाउंडर ने AI को लेकर चिंता जताई थी। मस्क ने शक्तिशाली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम के विकास को रोकने की चेतावनी भी दी है।

विज्ञापन
AI could be danger to society said US President Joe Biden
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन। (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए चिंता जाहिर की है। बाइडन ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समाज के लिए खतरनाक हो सकता है लेकिन यह देखा जाना बाकी है कि टेक्नोलॉजी समाज को कैसे प्रभावित करेगी। इससे पहले एलन मस्क और Apple को-फाउंडर ने एआई को लेकर चिंता जताई थी। मस्क ने शक्तिशाली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम के विकास को रोकने की चेतावनी भी दी है।

    बाइडन ने विज्ञान और टेक्नोलॉजी पर राष्ट्रपति की सलाहकार परिषद की बैठक के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि मेरे विचार से यह टेक कंपनियों की जिम्मेदारी है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि उनके उत्पाद सार्वजनिक करने से पहले सुरक्षित हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या एआई खतरनाक है, बाइडन ने कहा कि यह "देखा जाना बाकी है" लेकिन "यह खतरनाक हो सकती है"।

    विज्ञापन

    बाइडन ने कहा कि एआई बीमारी और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने में मदद कर सकता है, लेकिन टेक्नोलॉजी के डेवलपर को "हमारे समाज के लिए, हमारी अर्थव्यवस्था के लिए, हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए संभावित जोखिमों" को भी देखना चाहिए और संबोधित करना चाहिए।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें